Athrav – Online News Portal
नोएडा

हाईराइज सोसाइटी की 19वीं मंजिल से गिरकर घरेलू सहायिका की मौत


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेंचुरियन पार्क-2 वैली सोसायटी में काम करने वाले एक 27 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में 19वे मंजिल से गिरकर मौत हो गई. इस घटना के बाद सोसायटी में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना मिलते ही बिसरख थाने की पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की.

एडिशनल डीसीपी नोएडा सेंट्रल ने बताया की मृतका की पहचान सुहागी राजवंशी पत्नी गोविंद राजवंशी के रुप मे हुई है, जो सेंचुरियन पार्क-2 वैली सोसाइटी के टावर 16 की 19वीं मंजिल की छत से गिर गई थी जिसे निजी अस्पताल ले जाया गया जहां उसे डॉक्टर द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। मृतका सुहागी इसी सोसाइटी में घरेलू सहायिका का काम करती थी तथा अपने परिवार के साथ छोटी मिलक में निवास कर रही थी। पुलिस द्वारा मृतका के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा जा रहा है। अन्य अग्रिम आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

Related posts

बाइक पर पत्नी और बच्चे के साथ जा रहे हैं, बीएसएफ़ के जवान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, गर्भवती पत्नी और बच्चे कि मौत

Ajit Sinha

बड़ा हादसा टला, सेक्टर-37 में फुटपाथ पर बेकाबू रेत से भरा डंपर पलटा, कोई हताहत नहीं।

Ajit Sinha

पुलिस एंकाउंटर में 25 हज़ार का इनामी मेवाती गैंग का बदमाश अमीर घायल, दो फरार, ट्रैक्टर बरामद

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x