Athrav – Online News Portal
हरियाणा

उत्तराखंड त्रासदी: उत्तराखंड को पांच करोड़ देगी हरियाणा सरकार सीएम मनोहर लाल ने की घोषणा

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उत्तराखंड में आई प्राकृतिक आपदा को देखते हुए उत्तराखंड सरकार को पांच करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता मुहैया कराने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि उत्तराखण्ड में आई आपदा में जान- माल का भारी नुकसान हुआ है। मुख्यमंत्री ने इस आपदा में जान गंवाने वाले लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार की तरफ से उत्तराखंड सरकार को इस संकट की घड़ी में हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। आर्थिक सहायता के अलावा हरियाणा सरकार की तरफ से टेंट, आवश्यक कपड़े और दवाइयां भी भेजी जाएंगी।

Related posts

हरियाणा: सहकारी चीनी मिलों में उपलब्ध रिक्त पदों व पदों को पुनः सृजित करके नियुक्ति देने का निर्णय लिया है।

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से दो आईएएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। 

Ajit Sinha

हरियाणा: सैकेण्डरी एवं सीनियर सैकेण्डरी पूरक परीक्षा का परिणाम आज घोषित कर दिया गया है-वेबसाइट पर देखें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x