Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ राजनीतिक हरियाणा हाइलाइट्स

दिल्ली चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर जनता की मुहर: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिल्ली की जनता का अभिनंदन व्यक्त करते हुए कहा कि दिल्ली की जनता ने भाजपा को स्पष्ट जनादेश देकर दिल्ली में कमल खिला कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व, सामाजिक कल्याण की गारंटियों पर मुहर लगाई है। भाजपा दिल्ली को उसका गौरव और सम्मान वापस दिलाएगी। यह चुनाव प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सक्षम और दूरदर्शी नेतृत्व पर जनता की मुहर साबित है। नायब सिंह सैनी ने आम आदमी पार्टी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि दिल्ली की जनता ने आप-दा की गलत नीतियों का जवाब देकर भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों पर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा की मिट्टी को अपमानित करने का काम किया, वो जब हरियाणा के नहीं हुए तो दिल्ली के कैसे होते। 

उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं, जिससे भारत वैश्विक शक्ति के रूप में उभर रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ने आत्मनिर्भरता की ओर मजबूत कदम बढ़ाए हैं। डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया,उज्ज्वला योजना , आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि और गरीब अन्न कल्याण योजनाओं जैसी ऐतिहासिक पहलों ने देश के प्रत्येक वर्ग को सशक्त बनाया है। प्रधानमंत्री की नेतृत्व क्षमता का ही परिणाम है कि भारत आज दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। नायब सिंह सैनी ने कहा कि दिल्ली की जनता अब विकास और राष्ट्रहित को प्राथमिकता दे रही है। वर्षों से जनता को गुमराह करने वाली तुष्टिकरण और झूठे वादों की राजनीति को दिल्ली की जनता ने पहचान लिया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोग अब प्रधानमंत्री की नीतियों और भारतीय जनता पार्टी की पारदर्शी व मजबूत प्रशासनिक सोच के साथ खड़े हैं। दिल्ली की इस जीत के लिए पार्टी के कर्मठ और जुझारू कार्यकर्ताओं ने जिस निष्ठा और समर्पण भाव से काम किया है, उसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने पर अब यह सुनिश्चित होगा कि केंद्र की सभी योजनाओं का लाभ पूरी पारदर्शिता से जनता तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि अब भाजपा के सत्ता में आने पर दिल्ली को विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचा, बेहतर परिवहन, स्वच्छ जल आपूर्ति और मजबूत स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा। 

Related posts

फरीदाबाद ब्रेकिंग: भाजपा की होगी रिकॉर्ड जीत, प्रवीण बत्रा जोशी ने देवतुल्य मतदाताओं का जताया आभार

Ajit Sinha

हरियाणा विधानसभा भंग कर नये चुनाव कराने के मुद्दे पर चर्चा के लिये 10 जून को सीएलपी की होगी बैठक: भूपेंद्र हुड्डा

Ajit Sinha

उत्तराखंड त्रासदी: उत्तराखंड को पांच करोड़ देगी हरियाणा सरकार सीएम मनोहर लाल ने की घोषणा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x