Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : सिलिकोसिस पुनर्वास नीति पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में पहुचे श्रममंत्री नायब सैनी, कहा फिल्म पद्मावत का करें बहिष्कार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : हरियाणा सिलिकोसिस पुनर्वास नीति पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में शिरकत करने पहुचे रोजगार एवं श्रम मंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा के लोगों से अपील करते हुए कहा कि फिल्म पद्मावत का बहिष्कार करें, क्योंकि फिल्म को इतिहास से छेड़छाड़ करके तोडमरोड कर पेश किया गया है। इस कार्यक्रम में मंत्री नायाब सिंह सैनी ने सिलिकोसिस बिमारी का शिकार हुए 47 श्रमिकों और उनके परिजनों को 5 – 5 लाख रूपए  के चेक वितरित किए ।
फरीदाबाद के सैक्टर 47 स्थित रीजनल लेवर इंस्टीट्यूट में हरियाणा सिलिकोसिस पुनर्वास नीति पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें रोजगार एवं श्रम मंत्री नायब सिंह सैनी और बडखल विधानसभा की विधायका  सीमा त्रिखा ने शिरकत की। फरीदाबाद पहुंचे रोजगार एवं श्रम मंत्री नायब सिंह सैनी ने पहले पूरे रीजनल लेवर इंस्टीट्यूट का निरीक्षण किया और फिर कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्वोलित करके की। इस दौरान रीजनल लेवर इंस्टीट्यूट के पदाधिकारियों ने मुख्यअतिथि का गुलदस्ते देकर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में दूर दराज से सैंकडों मजदूर और उनके परिजन पहुंचे जिन्हें रोजगार एवं श्रम मंत्री नायब सिंह सैनी ने 5 – 5 लाख रूपए  के चेक बांटे, ये चेक उन मजदूर व उनके परिजनों को दिए गए  जिन्हें पत्थर और धूल मिट्टी का कार्य कर सिलिकोसिस की बीमारी हो गई है।
इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए मंत्री नायब सैनी ने कहा कि सरकार मजदूरों के लिए  वेहद सवंदनसील है सभी सुविधायें मजदूर को देर रही है, पिछले साल भी करीब ढाई करोड रूपए  के चेक मजदूरों को दिए  गए  थे, सरकार ने सिलिकोसिस के पुनर्वास के लिए  नई नीति तैयार की है जिसमें सिलिकोसिस बिमारी से ग्रस्त लोगों को सहायता राशि दी जाती है तो वहीं उनके परिवार के खर्चे के लिए  भी पैैसे दिए  जाते हैं, इस अवसर पर मंत्री साहिब ने हरियाणा के सभी वासियों से अपील करते हुए कहा कि फिल्म पद्मावत का बहिष्कार करें, क्योंकि फिल्म पद्मावत में एक वर्ग के लोगों की भावनाओं को आहत किया गया है, फिल्म पद्मावत के इतिहास को तोडमरोड की पेश किया गया है।

Related posts

फरीदाबाद: सीएम फ़्लाइंग का बल्ल्भगढ़ में नकली घी बनाने वाली कंपनी छापा-वीडियो देखें   

Ajit Sinha

फरीदाबाद: गे एप के जरिए से लोगों को अपने ठिकाने पर बुला, उसकी अश्लील वीडियो बना, ब्लेकमेल करने के 3 आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha

आदर्श आचार संहिता की उल्लंघना से संबंधित सी-विजिल ऐप पर मिली 12011 शिकायतें, जिनमें से 11122 सही मिली -पंकज

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x