Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद; क्राइम ब्रांच सेंट्रल और बदमाशों के बीच चली ताबड़तोड़ गोलियां,एक हेड कॉन्स्टेबल सहित चार लोगों को लगी गोलियां।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: बीती रात सेक्टर -78 स्थित बीपीटीपी क्षेत्र में क्राइम ब्रांच सेंट्रल की टीम और बदमाशों के बीच जमकर चली गोलियां। इस दौरान बदमाशों की गोली पेट में लगने के कारण एक हवलदार गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में तीन गोलियां बदमाशों के पैरों में लगी। घायल हवलदार को ग्रेटर फरीदाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं, जबकि घायल तीनों बदमाशों को इलाज लिए जिले के नागरिक अस्पताल में ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने तीनों को प्राथमिक उपचार देने के बाद दिल्ली के ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया, जहां पर तीनों घायल बदमाशों का इलाज चल रहा हैं।

पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक रात तक़रीबन 9:30 बजे क्राइम ब्रांच सेंट्रल की टीम सेक्टर- 78 बीपीटीपी एरिया में सरकारी गाड़ी से गश्त कर रही थी। इस पेट्रोलिंग टीम में क्राइम ब्रांच सेंट्रल प्रभारी जगमिंदर सिंह, हवलदार सुमित, परवेश, हरिचंद, सुभाष व सिपाही उमेश शामिल थे।क्राइम ब्रांच की टीम जब सुनसान एरिया में पेट्रोलिंग करती हुई उनके पास पहुंची तो वहां पर देखा की सड़क किनारे एक इको गाड़ी खड़ी थी जिसमें तीन लड़के गाड़ी के बहार खडे थे और 2-3 लड़के गाड़ी के अंदर बैठे हुए थे। उनसे वहां पर खड़े रहने का कारण पूछा और जैसे ही उन्हें पता लगा कि पुलिस है, तो बदमाशों ने तुरन्त पुलिसकर्मियों पर फायर कर दिया। बदमाशों की फायर से हवलदार सुमित को पेट में गोली लग गई।पुलिस टीम ने अपने बचाव में हवाई फायर करते हुए बदमाशों को हथियार डालकर सरेंडर करने को कहा परंतु बदमाशों ने पुलिस पर मल्टीपल फायर करते रहे। पुलिस ने बचाव में फायरिंग की तो बदमाशों के पैर में गोली लगी जिससे घायल हो गए। इसके पश्चात पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन बदमाशों को दबोच लिया.जिन्हें तुरंत इलाज के लिए जिले के नागरिक अस्पताल में ले जाया गया। उनका कहना हैं कि दबोचे गए बदमाशों के पास से पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई 2 देशी कट्टे, 1 पिस्टल व 8 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। तीनों बदमाशों को नागरिक अस्पताल से उन्हें ट्रॉमा सेंटर दिल्ली रेफर कर दिया गया है दिल्ली ट्रामा सेंटर में उपचाराधीन बदमाशों पर पुलिस निगरानी लगाई गई है। उपचार के बाद बदमाशों से पूछताछ की जाएगी। मौके से फरार अन्य दो- तीन बदमाशों की धरपकड़ के लिए क्राइम ब्रांच की 5 टीम लगाई गई है। बदमाशों की तलाश में रेड की जा रही है जिन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा उपचाराधीन बदमाशों में मोंटी, दीपक तथा आकाश का नाम शामिल है जो तीनों बदमाश यूपी, मोदीनगर के रहने वाले हैं।

Related posts

फरीदाबाद: मुख्यमंत्री उड़नदस्ता व एनसीईआरटी की संयुक्त टीम ने मंगला बुक डिपो में की छापेमारी, 5600 नकली किताबें पकड़ी।

Ajit Sinha

दो कारों के बीच हुई आमने -सामने की जबरदस्त टक्कर, इस हादसे में एक बुजुर्ग महिला की मौत , चार लोग  घायल हो गए।  

Ajit Sinha

फरीदाबाद: इतिहास में पहली बार हो रहा है, जब गावों को उजाड़ा जा रहा है : विजय प्रताप सिंह

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x