Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद ब्रेकिंग: हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव की तैयारियां पूरी: डीसी


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: जिला प्रशासन फरीदाबाद की ओर से आगामी 19 जनवरी को होने वाले हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव की प्रक्रिया को पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के लिए मंगलवार को डीसी विक्रम सिंह ने तैयारियों को लेकर सम्बंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि सभी बूथों पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट की नियुक्ति कर दी गयी है। फरीदाबाद जिला में सात पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।

डीसी ने हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव वार्ड 40 फरीदाबाद की रिटर्निंग अधिकारी एवं एफएमडीए जॉइंट सीईओ गौरी मिड्ढा को सभी पोलिंग पार्टीयों के लिए उचित वयवस्था करने के निर्देश दिए। साथ ही चुनाव निष्पक्ष और शान्ति पूर्वक करवाने के लिए पुलिस प्रशासन को भी क़ानून वयवस्था सख्त रखने के निर्देश दिए।डीसी ने बताया कि 19 जनवरी को पोलिंग तथा उसी दिन 19 जनवरी की शाम मतदान उपरांत काउंटिंग व रिजल्ट जारी किया जाएगा।

बैठक में एडीसी साहिल गुप्ता, एसडीएम फरीदाबाद शिखा, एसडीएम बड़खल अमित मान, एसडीएम बल्लभगढ़ मयंक भारद्वाज, एफएमडीए जॉइंट सीईओ गौरी मिड्ढा, सीटीएम अंकित कुमार, एसीपी राजीव कुमार सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

Related posts

फरीदाबाद: जिला उपायुक्त जितेंद्र यादव ने सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर समयावधि तय की

Ajit Sinha

फरीदाबाद: एचएसईबी वर्कर्स यूनियन खेड़ी कलां दफ्तर से परवीन नागर प्रधान व कृष्ण कुमार बने सचिव ।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: बल्लभगढ़ की विष्णु कॉलोनी में एक नर्स की घर में घुसकर चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी, हत्या का आरोप पति और देवर पर।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x