Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : गांव खेड़ीगुजरान में कबाड़ी के गोदाम में स्क्रैप में आए हैंड ग्रेनेड को तोड़ते वक्त हुआ बड़ा विस्फोट में 2 लोगों के चिथड़े-चिथड़े उड़ गए ।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद :  गांव खेड़ी गुजरान में कबाड़ी के गोदाम में स्क्रैप में आए हैंड ग्रेनेड को तोड़ते वक्त हुआ बड़ा विस्फोट। विस्फोट में 2 लोगों के चिथड़े चिथड़े उड़ गए । हादसा इतना भयानक था कि दोनों लोगों के मानव अंग 300 मीटर दूर तक बिखरे पड़े हुए थे ।
 फरीदाबाद के गांव खेड़ी गुजरान में एक कबाड़ी के यहां स्क्रैप में लाए गए कुछ विस्फोटक पदार्थ को टुकड़ों में बांटने का कार्य  किया जा रहा था। उस वक्त जैसे ही उनको तोड़ने का कार्य  शुरू हुआ तो  उसमे तगड़ा  विस्फोट हो गया और इस विस्फोट में 2 लोगों की जान चली गई। पुलिस को जैसे ही सूचना मिली तो दलबल के साथ तुरंत मौके पर पहुंच गई  और जांच में जुट गई ।
मौके पर बम विस्फोटक दस्ते को भी बुलाया गया है । अभी भी कबाड़ी के गोदाम  पर काफी संख्या में विस्फोटक पदार्थ पड़े हुए हैं। यह कितने खतरनाक है इस बात की जानकारी जांच के बाद ही चल पाएगी।डीसीपी  एनआईटी के. पी. सिंह का कहना है स्क्रैप में विस्फोट की सूचना मिली थी जिसके आधार पर यहां पहुंच कर उसकी जांच की जा रही है। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि दोनों लोगों के चिथड़े उड़ गए और करीब 300 मीटर दूर तक फैल गए। अब बम विस्फोटक दस्ते को बुला कर जांच कराई जा रही है । वही कबाड़ी जावेद का कहना है कि काफी संख्या में स्क्रैप ,वह हरिद्वार से लेकर आया था। इसी को टुकड़ों में बांटने का काम दोनों कर रहे थे और तभी अचानक विस्फोट हुआ और दो लोगों की जान चली गई।
 

Related posts

महाराजा अग्रसेन विवाह समिति फरीदाबाद रजि. द्वारा 25 वां सर्वजातीय परिचय सम्मेलन 4-5 अक्टूबर को

Ajit Sinha

नगर निगम ने 37 लाख रूपये से अधिक संपत्ति कर के बड़े बकायेदारों पर शिकंजा कसते हुए 9 इकाईयों को किया सील।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पूरे देश में एलआईसी अधिकारी बन 242 लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का थाना साइबर क्राइम ने किया पर्दाफाश-अरेस्ट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x