Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: हरियाणा सरकार के खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर ने निकली विशाल तिरंगा यात्रा।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:हरियाणा सरकार के खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर ने कहा कि देश के अमर शहीदों एवं बलिदानियों को श्रद्धांजलि देने के लिए तिरंगा यात्रा से बढ़कर और कुछ नहीं हो सकता, क्योंकि यह तिरंगा हमें उनके बलिदान की हर पल याद दिलाता है। वह यहां आगरा चौक से पल्ला पुल तक निकली विशाल तिरंगा यात्रा में मीडिया को संबोधित कर रहे थे। नागर ने बताया कि यह मात्र तीन रंग का झंडा नहीं है बल्कि हमारे देश का स्वाभिमान है। आज यह झंडा पूरी दुनिया में भारत की पहचान है लेकिन यह हमें असंख्यक बलिदानों के बाद प्राप्त हुआ है और हमें इसके सम्मान को बनाकर रखना है। यही याद दिलाने के लिए आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर पूरे देश में तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि यह समय देश की स्वतंत्रता का जश्न मनाने का है लेकिन हमें स्वतंत्रता प्रदान करने वाले अमर शहीदों के शौर्य और उनके बलिदान को भी याद रखना होगा। हमें देश की आजादी को अक्षुण्ण रखने वाले हमारे सैनिकों के शौर्य को भी याद रखना होगा। नागर के नेतृत्व में आगरा चौक से लेकर पल्ला पुल के नजदीक उनके कार्यालय तक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने हाथों में तिरंगे झंडे लेकर भागीदारी की। इस दौरान देशभक्ति गीतों की धुनों पर युवाओं को झूमते देखा गया और उनका जोश हाई था।

Related posts

हरियाणा सरकार ने फरीदाबाद जिले की सभी 6 विधानसभाओ के लिए सीएम विंडो के एमिनेंट पर्सन की नियुक्ति की है।

Ajit Sinha

सीपी विकास सहित 102 पुलिसकर्मियों ने आज सीपी ऑफिस में आयोजित नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर में करवाई आंखों की जांच

Ajit Sinha

भाजपा को वोट की चोट से सबक सिखाएगी जिले की जनता : ललित नागर

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x