Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

ब्रेकिंग न्यूज़: फरीदाबाद पुलिस कमिश्नर ओ पी सिंह का बीट सिस्टम फ़ैल ,एक रात में 3 कारों के टायरों को खोल कर ले गए चोर।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद-: दिल्ली से सटे फरीदाबाद में चोरों ने भारी बारिश का फायदा उठाते हुए फरीदाबाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए बीती रात कई वारदातों को अंजाम दिया। कई इलाकों में चोरों ने कारों के सभी टायर खोलकर ले गए और एक फार्च्यूनर कार को ही चुरा लिया जिसकी तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फिलहाल जिला प्रशासन ने अज्ञात चोरों के खिलाफ अपनी कार्रवाई शुरू कर दी। 
 
खबर के मुताबिक चोर एक क्रेटा कार में आते हैं और फॉर्च्यूनर कार को चुरा कर ले जाते हैं। यह तस्वीरें फरीदाबाद के सेक्टर -16 इलाके की है जहां देर रात चोरों ने हुई बरसात का फायदा उठाते हुए  फॉर्च्यूनर कार को चुरा लिया।  जब सुबह कार मालिक को हुई कार होने की सूचना तो उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। दूसरी तस्वीर में देखिए एक क्रेटा कार को ईंट और जैक पर खड़ा कर चोरों ने कार के चारो के चारों टायरों को चोरी कर ले गए।

तीसरी तस्वीर एनआईटी के एक नम्बर इलाके की है जहाँ एक नम्बर स्थित ए. ब्लाक के मकान नंबर 121 के बाहर खड़ी काले रंग एकार्ड कार के चारों पहिए खोलकर ले गए। भारी बारिश के चलते लोग रात को अपने घरों में गहरे नींद में  सो रहे थे, जिसका चोरों ने पूरा फायदा उठाया। चौथी तस्वीर एक नंबर-डी. ब्लाक की है जहाँ चोरों ने अपने हाथ की बखूबी सफाई दिखाई और क्रेटा गाड़ी को ईंटों पर खड़ा करके उसके पहिए खोलकर ले गए। 

आपको बता दें कि पुलिस कमिश्नर ओ पी सिंह ने पूरे फरीदाबाद जिले में बीट सिस्टम लागू कर रखा है। उनका इरादा बीट सिस्टम के जरिए हर छोटी बड़ी गली में पुलिस की निगरानी रखना है। मगर दो दिनों से आ रही भारी बारिश के चलते पुलिस का बीट सिस्टम गड़बड़ा गया, जिसके चलते यह चोरी की वारदात घटित हुई हैं। इससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान लगने लगे हैं। 

Related posts

बाबा गारमेंट्स के मालिक सुधीर तनेजा की हत्या करने के जुर्म में 3 लूटेरों को अपराध शाखा, सै.39 ने किया गिरफ्तार: सीपी

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पुलिस कमिश्नर विकास अरोड़ा ने दो थानों के एसएचओ समेत 4 इंस्पेक्टरों को इधर से उधर किए हैं -लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha

हरियाणा: जेजेपी में 5 पूर्व विधायकों समेत 26 नेताओं को मिले पद, दिग्विजय चौटाला बने प्रदेश प्रधान महासचिव

Ajit Sinha
error: Content is protected !!