Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: ड्यूटी के दौरान बेहतरीन कार्य करने वाले 12 पुलिसकर्मियों को पुलिस उपायुक्त एनआईटी ने प्रशंसा पत्र देकर किया सम्मानित।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:एनआईटी पुलिस उपायुक्त कुलदीप सिंह ने आज ड्यूटी के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 12 पुलिस कर्मियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। ये सभी पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी में बेहतरीन कार्य करने के लिए चुने गए हैं।
सम्मानित किए गए पुलिसकर्मियों में शामिल हैं:

इंस्पेक्टर आजाद, थाना प्रभारी, सेक्टर- 58
विनोद कुमार, पुलिस चौकी प्रभारी, सेक्टर- 21D
नीरज, पुलिस चौकी इंचार्ज, ग्रीनफील्ड
एएसआई तोताराम, थाना सेक्टर 58

एएसआई सुभाष चंद्र, थाना सेक्टर- 58
हेड कॉन्स्टेबल  रूपेश, थाना सेक्टर- 58
एएसआई सोनिका, महिला थाना, NIT
एएसआई मनोज, पुलिस चौकी सेक्टर 21D
हेड कॉन्स्टेबल संदीप, पुलिस चौकी सेक्टर 21D
L/CT सरला, थाना NIT
एएसआई अरविंद मोहन, थाना सूरजकुंड
एएसआई भूपेंद्र, थाना सेक्टर 58
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इन पुलिसकर्मियों को नशा विक्रेताओं के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई,आम जनता के बीच विश्वास स्थापित करने, और आदतन
अपराधियों की धरपकड़ जैसे महत्वपूर्ण कार्यों के लिए सम्मानित किया गया है। पुलिस उपायुक्त ने सभी को भविष्य में भी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

Related posts

फरीदाबाद ब्रेकिंग: जीजा की हत्या का बदला लेने के लिए आरोपित की पत्नी और उसकी बेटी को घर में गोली मारी-पकड़ा गया।

Ajit Sinha

राजनैतिक विरोधियों को परेशान करने में लगी हैं केन्द्रीय एजेंसियां: दीपेन्द्र हुड्डा

Ajit Sinha

दक्षिण-पूर्व जिले ने समुदाय के साथ संबंधों को मजबूत करने के लिए विभिन्न हितधारकों के साथ बैठक का आयोजन किया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x