Athrav – Online News Portal
अपराध पंचकूला

पंचकूला में व्यापारी द्वारा साजिश रचकर झूठा मामला दर्ज कराने का सनसनीखेज खुलासा, निष्पक्ष जांच जारी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला: सेक्टर-16 निवासी व्यापारी हरषित बंसल द्वारा अपने  साथी कर्मचारी बी. प्रकाश के खिलाफ साजिशन झूठा मामला दर्ज कराने का मामला सामने आया है। गत 12 मई को हरषित बंसल डीसीपी पंचकूला से मिला और बी. प्रकाश पर कंपनी के पैसो के दुरुपयोग का मौखिक आरोप लगाया। डीसीपी ने मामले को सुनने के बाद उन्हें एक लिखित शिकायत देने को कहा और भरोसा दिलाया कि कानून के अनुसार उचित कार्रवाई की जाएगी। लेकिन उस दिन हरषित बंसल या उसके साथी द्वारा कोई शिकायत नहीं दी गई।

इसके चार दिन बाद, गत 16 मई को बंसल ने बी. प्रकाश को तमिलनाडु से पंचकूला बुलाया और उसे पूरे दिन कार्यालय में रखने के बाद अपने घर ले गया। वहां पहले से रची गई साजिश के तहत हर्षित और उसकी पत्नी अरुषा बंसल ने बी. प्रकाश पर छेड़छाड़ का झूठा आरोप लगाया। नौकरानी को भी इस झूठ में शामिल करने का प्रयास किया गया था। इसके बाद उन्होंने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को गुमराह किया गया और थाना सेक्टर-14 में झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कमिश्नर ने तत्काल संज्ञान लिया और निष्पक्ष जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस कमिश्नर शिवास कविराज ने साफ किया है जिस भी अधिकारी की मिलीभगत या लापरवाही पाई गई उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। जांच की जिम्मेदारी डीसीपी क्राइम अमित दहिया को सौंपी गई है। बी. प्रकाश को झूठे केस से मुक्त कराने की प्रक्रिया जारी है और हर्षित बंसल सहित दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कानूनी और विभागीय कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के सरगना समेत दो गिरफ्तार

Ajit Sinha

धोखाधड़ी और 10 लाख रूपए रिश्वत मामले में रिश्वतखोर एचसीएस अधिकारी, उसके चाचा व दो भाई अरेस्ट।

Ajit Sinha

आपसी रंजिश में हुई फायरिंग में एक शख्स के जबड़े में लगी गोली,गम्भीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x