Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

पलवल: जिले में 790 नम्बरदारों को दिए जाएगें स्मार्ट फोन : एसडीएम वैशाली सिंह

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पलवल: स्थानीय महात्मा गांधी सामुदायिक केंद्र एवं पंचायत भवन में गुरुवार को 300 नंबरदारों को स्मार्टफोन वितरित किए गए। एसडीएम एवं नोडल अधिकारी वैशाली सिंह की अध्यक्षता में नंबरदारों को ई-कूपन वितरित किए गए। इस मौके पर राजस्व अधिकारी सुशील कुमार व तहसीलदार संजीव नागर, नायब तहसीलदार दिनेश, कानूनगो ओमप्रकाश भारद्वाज, बलवंत सिंह, धनराज, जाकिर हुसैन, सदर कानूनगो सतपाल जांगडा, नायब सदर कानूनगो तथा पटवारी भी मौजूद थे।

एसडीएम वैशाली सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ने नम्बरदारों को 9 हजार रुपए की कीमत के स्मार्ट फोन देने की योजना बनाई है। योजना के अनुसार नंबरदारों को 9 हजार रूपए का ई-कूपन दिया जा रहा है। इस कूपन से नम्बरदार मोबाइल की स्टॉल पर जाकर अपनी पसंद की कंपनी का स्मार्ट फोन ले सकते है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट फोन मिलने से नम्बरदारों का कार्य आसान होगा और राजस्व विभाग के कार्य बेहतर ढंग से समय पर पूरे किए जा सकेंगे।

पलवल जिले में 790 नम्बरदार है। जिला के प्रत्येक उपमंडल के नंबरदारों को स्मार्ट फोन देने के लिए 3 दिनों तक कैंप लगाए जा रहे है। दूसरा कैंप शुक्रवार को होडल के राजकीय महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में तथा तीसरा कैंप सोमवार को हथीन के बी.डी.पी.ओ. कार्यालय में आयोजित किया जाएगा।इस अवसर पर नम्बरदारों ने कहा कि सरकार ने नम्बरदारों के लिए स्मार्ट फोन देने की एक अच्छी योजना बनाई है। नंबरदारों को स्मार्ट फोन मिलने से राजस्व विभाग से जुड़े हुए कार्य जिनमें, भूमि, फसलों का खराबा, जी.पी.एस. सुविधा के साथ फोटो लेने, सर्वर पर अपलोड करने व संदेश भेजने संबंधी कार्य अधिक सुगमता से हो पाएंगे।

Related posts

पंचकूला के पुलिस कमिश्नर डॉ. हनीफ कुरैशी बने हरियाणा के एडिशनल डायरेक्टर जनरल ऑफ़ पुलिस

Ajit Sinha

फरीदाबाद: प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को बनाया सशक्त और मजबूत, देश में इस समय दो विचार धाराओं की लड़ाई है: कृष्णपाल गुर्जर

Ajit Sinha

चंडीगढ़: सीएम मनोहर लाल ने आज फ्लिपकार्ट को 3.22 करोड़ रुपये प्रति एकड़ दर पर 140 एकड़ ज़मीन किया आवंटित

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x