Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

बीमा पॉलिसी रिन्यू कराने का झांसा देकर लोगों के साथ धोखाधड़ी करने वाली लड़की समेत चार आरोपित पकड़े गए।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
बीमा पॉलिसी रिन्यू कराने का झांसा देकर लोगों के साथ धोखाधड़ी करने वाली महिला समेत चार आरोपितों को सेक्टर-24 थाना पुलिस और साइबर सेल टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है. उनके कब्जे से 16 मोबाइल और बीमा पॉलिसी के कई कागजात बरामद हुए हैं। पुलिस इन शातिरों से पूछताछ कर रही है और इनके गैंग से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी पता लगा रही है।

इन साइबर ठगों के गैंग में शामिल पंकज कुमार सिंह, कुशाग्रा पांडेय, राजपाल सिंह और राहुल यादव को थाना सेक्टर- 24 पुलिस ने सेक्टर-11 के एफ-58 से गिरफ्तार किया है, जहां से कॉल सेंटर बना कर ये लोग पीएनबी मैट लाइफ की बीमा पॉलिसी रिन्यू कराने का झांसा देकर लोगों के साथ धोखाधड़ी कर रहे थे. डीएसपी यमुना प्रसाद ने बताया कि यह गैंग पॉलिसी से जुड़े कागजात को प्राप्त करता था और फिर रिन्यूअल के नाम पर लोगों को झांसा देता था। गैंग के शातिर पॉलिसी धारक को लुभावने पैकेज का झांसा देते थे। कई पॉलिसी धारक को रिकवरी के नाम पर डराया जाता था। इस दौरान कई लोग झांसे में आ जाते थे और रुपये ट्रांसफर करा देते थे।

डीएसपी यमुना प्रसाद ने बताया कि गिरोह महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु आदि राज्यों के लोगों के साथ धोखाधड़ी करता था। लोगों से ठगी के लिए अलग-अलग जगहों पर किराए पर ऑफिस लेकर कॉल सेंटर चलाया जाता था। पूछताछ में पता चला है कि गैंग अधिकृत कॉल सेंटर वाले बनकर लोगों का निजी डाटा एकत्र करते थे और उसके बाद बीमा लोकपाल के नाम पर ठगी करते थे।

Related posts

नोएडा को नए साल में मिलेगा नया हेलीपोर्ट, आकाश मार्ग से कई शहरो से जुड़ जाएगा ये हाईटेक शहर 

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: भाजपा हिन्दू-मुसलमान करके आपको बांटने की कोशिश कर रही है. जबकि, असल मुद्दों पर चुप : प्रियंका गांधी

Ajit Sinha

महापंचायत में इस बार दीपावली न मनाने के साथ, भाजपा नेताओं के सामाजिक व राजनीतिक बहिष्कार का एलान

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x