Athrav – Online News Portal
नोएडा

बांग्लादेश में धार्मिक आधार पर हो रहे अत्याचार और दमन के विरोध एकजुट हुए नोएडा के लोग, विरोध प्रदर्शन कर संदेश दिया कि उनके साथ खड़े हैं.



अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
बांग्लादेश में धार्मिक आधार पर हिंदू समुदाय के प्रति हो रहे अत्याचार और दमन के विरोध में श्री सनातन धर्म रक्षा समिति आव्हान पर सेक्टर-33 स्थित नोएडा हाट में नोएडा के सर्व समाज द्वारा विशाल विरोध प्रदर्शन किया गया. इस प्रदर्शन मे पूर्व केंद्रीय मंत्री और नोएडा के सांसद डॉ महेश शर्मा सहित नोएडा के गणमान्य नागरिक भी शामिल हुए. बांग्लादेश में धार्मिक आधार पर हो रहे अत्याचार और दमन के विरोध प्रकट किया. और रैली भी निकाली.

इस्कॉन मंदिर, नोएडा के पास सेक्टर 33, के हेलीकॉप्टर पार्क में हजारों की संख्या जमा हुए लोग बांग्लादेश में धार्मिक आधार पर मंदिरों पर हमला, पुजारियों की गिरफ्तारी, हत्या और धार्मिक आधार पर अत्याचार के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन कर रहे है और संदेश दे रहे इन अत्याचार के खिलाफ के उनके साथ खड़े हैं. पूर्व केंद्रीय मंत्री और नोएडा के सांसद डॉ महेश शर्मा ने इस बात पर बात पर गहरा रोष व्यक्त किया गया कि बांग्लादेश में लगातार हिन्दुओं और अन्य अल्पसंख्यकों पर अमानवीय अत्याचार, हत्या, बलात्कार और आगजनी जैसी घटनाओं सामने आ रही है। मंदिरों पर हमला, पुजारियों की गिरफ्तारी, हत्या और धार्मिक आधार पर अत्याचार के बाद भी बांग्लादेश की सरकार मूकदर्शक बनी हुई है।

डॉ महेश शर्मा ने कहा कि हम इस विरोध प्रदर्शन से यह संदेश देना चाहते हैं कि इस वक्त पूरा हिंदुस्तान पूरा भारतवासी, पूरे सनातन प्रेमी एक साथ है और अपने हिंदू भाइयों के साथ खड़े हैं। हमारे धार्मिक मंदिरों को जो चोट पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है, विश्व की ताकतों को भी यह संदेश दिया जा रहा है। हमारी सरकार तो इस विषय में पूरे प्रयास कर ही रही है और बांग्लादेश की सरकार को, वहाँ की यूनुस सरकार को ये आगाह कर रही हैं की किसी भी तरह से किसी भी हमारे हिंदू भाई पर अत्याचार न हो। किसी भी धार्मिक मंदिर पर किसी भी तरह से नुकसान न हो.

Related posts

जाम का वीडियो देखें: जलभराव और जाम से बचने के लिए 18 हॉटस्पॉट आईडेंटिफाई, इन स्थानों बच चलने की सलाह दी, ट्रैफिक पुलिस

Ajit Sinha

बावर्ची फिल्म के अंदाज में घरों में खाना बनाने की नौकरी हासिल की, घर की डुप्लीकेट बनाई चाबी और चुरा लिए गहने।

Ajit Sinha

पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से चिंटू गैंग का सरगना गोली लगने से घायल, लूटी हुई थी तीन चेन, तमंचा कारतूस बरामद

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x