Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

पुलिस और बाइक सवार बदमाश के बीच हुई मुठभेड़, पैर में गोली लगने से बदमाश हुआ घायल।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा के कोतवाली 49 पुलिस और बाइक सवार बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया.उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायल बदमाश की पहचान संजय पुत्र सरजू के रूप में हुई. कब्जे से चोरी के चांदी के बर्तन 1 अवैध तमंचा खोखा कारतूस, 2 जिंदा कारतूस तथा चोरी की मोटर साइकिल, थाना सूरजपुर एवं थाना बिसरख क्षेत्र की चोरी की घटनाओं से संबंधित कुल तीन हजार रुपये नकद बरामद हुए हैं.  

एडिशनल डीसीपी ने बताया कि कोतवाली 49 पुलिस सेक्टर 50 केंद्रीय विहार गोल चक्कर के पास चेकिंग कर रही थी,  तभी सामने से एक संदिग्ध मोटर साइकिल सवार आते हुए दिखाई दिया. पुलिस ने रुकने का इशारा किया गया परंतु वह नहीं रुका और मोटर साइकिल को तेजी से पीछे मूड कर भागने लगा.  जिससे उसकी मोटर साइकिल फिसलकर गिर गई । मोटर साइकिल को छोडकर बदमाश भागने लगा, पुलिस ने पीछा किया गया तो बदमाश ने पुलिस टीम पर फायर किया गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश घायल हो गया। घायल बदमाश की पहचान सूरज पुत्र रवि कुमार के रूप में हुई जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

एडिशनल डीसीपी ने बताया कि पूछताछ से पता चला कि सूरज एक शातिर किस्म का चोर है और कुछ दिन पहले सेक्टर 47 मे जलवायु विहार टावर के एक मकान में रात्रि के समय घुसकर कीमती सामान और रुपयो की चोरी की थी.आरोपित  से बरामद मोटरसाइकिल कुछ दिन पहले सलारपुर से चोरी की गई थी। उसके अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

Related posts

फरीदाबाद: बीच सड़क पर शख्स की लाश रख कर सड़क जाम करने पर 40 महिला पुरुषों के खिलाफ केस दर्ज।

Ajit Sinha

अजय डबास की हत्या आरोपित मोहित उर्फ मुखिया पकड़ा गया।

Ajit Sinha

75 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिल्ली पुलिस के 23 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x