Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा हाइलाइट्स

बीती रात कुरुक्षेत्र जिले में एक ही परिवार के चार सदस्यों की हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है, संबंधित थाने की पुलिस जांच में जुटी।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
कुरुक्षेत्र,हरियाणा: कुरुक्षेत्र जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बीती रात कुरुक्षेत्र जिले में एक ही परिवार के चार सदस्यों की हत्या कर दी गई, जबकि एक 13 वर्षीय बच्चे की गंभीर रूप से घायल है , जिसे एक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। इस सनसनीखेज वारदात की सूचना मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई, और अपनी जांच शुरू कर दी है।

मरने वाले में पति,पत्नी,बेटा, बहू है, जबकि पोता गंभीर  रूप से घायल है। मृतकों की पहचान शाहाबाद के यारा गांव के निवासी नैब सिंह,उनकी पत्नी इमरित कौर, बेटा दुष्यंत , बहु अमृत कौर है, पोता केशव , 13 वर्ष, को लहूलुहान अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने चारों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए जिले के नागरिक अस्पताल में भेज दिया गया है। जहां पर संबंधित थाने की पुलिस अपनी कार्रवाई की जा रही है। सभी मृतक अपने अपने कमरे में सो रहे थे , तभी ये सनसनीखेज वारदात अंजाम दिया गया है।

Related posts

पार्किंग में गाडी पार्क करके ऑफिस की तरफ जा रहे बिल्डर की सरेआम गोली मार कर हत्या-पुलिस जांच में जुटी।

Ajit Sinha

महिला को डिजिटल अरेस्ट एंव निवेश के नाम पर 78,50,000 रुपए के ठगी के मामले में तीन आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha

उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने आज ‘संशोधित होम आइसोलेशन प्रोटोकॉल’ जारी किया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x