Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

पत्नी से मिलने के लिए किया उसके पड़ोसी के 10 वर्षीय बच्चे का अपहरण, बच्चा सकुशल बरामद ,आरोपित पति पकड़ा गया।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम:एक पति ने अपनी पत्नी से मिलने के लिए उसके पड़ोसी के मासूम बच्चे अपहरण किया था। ये सनसनीखेज मामला थाना फेज-3 गुरुग्राम का है। ये घटना कल वीरवार 5 दिसंबर -2024 की शाम की है। पीड़ित ने जब उसकी पत्नी से मिलने के लिए कहा, तो पत्नी ने अपने पति से मिलने से साफ़ इंकार कर दिया। थाना फेज – 3 टीम ने आज आरोपित पति को गिरफ्तार कर, अपहत 10 वर्षीय बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया है। अब पुलिस आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि वीरवार को पुलिस चौकी नाथू पुर, गुरुग्राम में एक व्यक्ति ने एक लिखित शिकायत के माध्यम से बताया कि कल वीरवार की शाम को उसका 10 वर्षीय लड़का पार्क में खेलने गया था जो देर तक वापस नहीं आया। इसके बाद जब उन्होंने बच्चे की तलाश की तो उनके मोबाईल फोन पर एक फोन आया जिसने बताया कि उनका लड़का उसके पास है तथा लड़के को वापस करने के बदले उनके पड़ोस में रहने वाली उसकी पत्नी से मिलाने को कहा। प्राप्त शिकायत पर थाना डीएलएफ फेज-3, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

उनका कहना हैं कि पुलिस चौकी नाथू पुर, गुरुग्राम की टीम ने कार्रवाई  करते हुए उपरोक्त मुकदमा में आरोपित  को आज शुक्रवार को नजदीक सरहोल बॉर्डर से काबू करके बच्चे को आरोपित  के कब्जा से सकुशल बरामद किया गया। आरोपित का नाम  वरुण (उम्र-25 वर्ष) निवासी गांव बंटापुर जिला हरदोई (उत्तर-प्रदेश) हाल निवासी नयागांव फेस-2 ग्रेटर नोएडा (उत्तर-प्रदेश) हैं।उनका कहना है कि पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपित नोएडा में रहता है और आरोपित  की पत्नी गुरुग्राम में उपरोक्त मुकदमा  में शिकायतकर्ता के पड़ोस में रहती है तथा गुरुग्राम में ही काम करती है। आरोपित की पत्नी ने आरोपित से मिलने से मना कर दिया था और आरोपित अपनी पत्नी से मिल नहीं रहा था। पत्नी से मिलने के लिए आरोपित ने उसकी पत्नी के पड़ोस में रहने वाले बच्चे का अपहरण कर लिया तथा बच्चे के पिता से फोन करके कहा कि बच्चा वापस चाहिए तो पड़ोस में रहने वाली उसकी  पत्नी से मिलवा दो और बच्चे को वापस ले जाओ।उनका कहना है कि आरोपित  के आपराधिक रिकॉर्ड के अवलोकन से ज्ञात हुआ कि आरोपित पर अपहरण करने के संबंध में एक मुकदमा गुरुग्राम में तथा चोरी करने के संबंध में एक मुकदमा  उत्तर-प्रदेश में भी अंकित है। मुकदमा  अनुसंधान अधीन है।

Related posts

कंपनी घाटे में, 40 करोड़ कर्ज, लेनदारों की धमकी, लेनदार घर आने लगे, से तंग आकर परिवार के 6 लोगों ने आत्महत्या की कोशिश।

Ajit Sinha

सब्जी सप्लाई करने वाला निकला पाकिस्तानी जासूस, सेना से सम्बंधित गोपनीय दस्ताबेज बरामद, क्राइम ब्रांच ने धर दबोचा।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: दहेज के लालची ने पत्नी के चेहरे पर फेकां तेजाब, आरोपित पति को पुलिस ने किया अरेस्ट। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x