
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली: मुख्यमंत्री आतिशी ने मंगलवार को हुए स्कूल के छात्र की मृत्यु पर उनके परिवार से मिलने के लिए वसंत विहार के कुसुमपुर पहाड़ी का दौरा किया। सीएम ने परिवार को सांत्वना दी और सरकार की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इस मौके पर सीएम आतिशी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि, “दो दिन पहले वसंत विहार के पास एक स्कूल में एक बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। ये एक बहुत ही गंभीर मामला है कि स्कूल परिसर में ही ऐसा क्या हुआ कि बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।”
उन्होंने साझा किया कि, “हमने शिक्षा विभाग की ओर से इसकी जांच कमिटी गठित की है। जो ये देखेगी कि अगर स्कूल की तरफ से किसी भी प्रकार की लापरवाही हुई है तो स्कूल के ख़िलाफ़ सख़्त से सख़्त कार्रवाई की जाएगी।”

इस बाबत सीएम आतिशी ने मुख्य सचिव को मामले की मजिस्ट्रियल जांच करवाने और तीन दिन के भीतर जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए है। उन्होंने मुख्य सचिव को दिए निर्देश में कहा कि, यह बेहद गंभीर घटना है जो दिल्ली भर के स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों की सुरक्षा पर सवाल उठाती है। ऐसे में इस मामले की मजिस्ट्रियल जांच करवाई जाए और तीन दिन के भीतर उसकी रिपोर्ट सौंपी जाए।सीएम आतिशी ने कहा कि, “यह बहुत चिंताजनक है कि आज के दिन में दिल्ली शहर में हिंसा, क्राइम का ऐसा माहौल हो गया है कि उस माहौल का असर अब हमारे बच्चों पर भी पड़ रहा है। समय में हिंसा का ऐसा माहौल बन गया है कि, छठी क्लास में पढ़ने वाले बच्चे एक दूसरे पर ऐसी हिंसा कर देते है कि एक बच्चे की जान चली जाती है।”

उन्होंने कहा कि, “मेरी आज सभी दिल्ली वालों से अपील है कि, हिंसा की, लड़ाई झगड़े की, क्राइम की हमारी जिंदगी में कोई जगह नहीं होनी चाहिए। हम सभी को मिलकर सुरक्षा का मामला उठाना पड़ेगा क्योंकि दिन व दिन हम देख रहे है कि, गली मोहल्ले में गोलीबारी, हत्या, गुंडागर्दी से शहर में क्राइम की हर इंतेहा पार हो गई है।”सीएम आतिशी ने कहा कि, “जब किसी शहर में हिंसा का ऐसा माहौल हो जाता है। हमारे बच्चे रोज़ अपने आसपास ऐसी घटनाओं के बारे में देखते-सुनते है। रोज़ गोलीबारी, मर्डर, उगाही की खबरें आती है। जब पूरे समाज में लॉ एंड ऑर्डर का ब्रेक डाउन है। टीवी-अखबार हिंसा, अपराध की खबरों से भरे हुए है। तो ऐसी स्थिति का असर बच्चों पर पड़ता ही है। लेकिन मैं ये भी कहना चाहूँगी कि, हम इस पूरे मामले की जाँच करेंगे और पूरे मामले में कोई भी लापरवाही पाई गई तो उनपर सख़्त से सख़्त कार्रवाई की जाएगी। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।”सीएम आतिशी ने अपने एक्स(ट्विटर) से पोस्ट करते हुए कहा कि, “वसंत विहार में 2 दिन पहले एक निजी स्कूल में 12 वर्षीय बच्चे की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। आज बच्चे के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा जांच कमेटी बनाई गई है। अगर स्कूल की कोई भी लापरवाही पाई गई तो सख्त से सख्त कार्रवाई होगी। आज दिल्ली में जिस प्रकार अपराध का माहौल बन रहा है, लॉ एंड ऑर्डर का ब्रेकडाउन हो गया है। मारपीट-हत्या, गोलीबारी आम बात हो गई है। इसका असर बच्चों पर भी पड़ रहा है। ये बहुत चिंताजनक है। मेरी सभी दिल्ली वालों से अपील है कि, हम सभी को बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ साथ आना पड़ेगा वरना इसके बुरे असर से छोटे बच्चे भी अछूते नहीं रहेंगे।”
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

