Athrav – Online News Portal
अपराध खेल नोएडा हाइलाइट्स

अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित और इंटरनैशनल महिला रेसलर के पति के गले से चेन लूटने वाले बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा के सेक्टर -27 स्थित बाजार में अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित और इंटरनैशनल महिला रेसलर दिव्या काकरान के पति के गले से चेन छीनकर फरार हुए दो बदमाशों को कोतवाली सेक्टर -113 पुलिस ने एफएनजी रोड पर चेकिंग के दौरान, मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था गिरफ्तार किया है. जबकि फरार इनके तीसरे साथी की तलाश कर रही है. पुलिस ने घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया है, इनके कब्जे से अवैध शस्त्र व लूटा हुआ सामान एवं लूट के सामान को बेच कर प्राप्त 35200 रुपये नकद बरामद किए गए है।

पुलिस की गिरफ्त में इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे बदमाशों के नाम नरेश उर्फ देवा उर्फ जाट और ऋषभ है जिन्हे पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एफएनजी रोड पर हुए मुठभेड़ में गोली लगने बाद अरेस्ट  किया है. इनके तीसरे साथी कि तलाश कर रही है. एडिशनल डीसीपी मनीष मिश्रा ने बताया कि पूछताछ के दौरान बदमाशों ने नोएडा के सेक्टर-27 क्षेत्र चेन स्नैच की कई घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार किया है।   

एडिशनल डीसीपी बताया कि सेक्टर- 113 की पुलिस एफ़एनजी रोड पर चेकिंग कर रही थी जहाँ एक मोटरसाइकिल पर  दो लड़के आते हुए दिखाई दिए थे। संदिग्ध थे उनको रोकने का प्रयास किया गया। उनके द्वारा पुलिस पार्टी पर फायरिंग की गई। पुलिस पार्टी के द्वारा जिसमे दोनों बदमाश घायल बदमाश नरेश और ऋषभ है। नरेश एक शातिर अपराधी है। इसके विरुद्ध एक दर्जन से अधिक पंजीकृत है। ऋषभ जो कि  अपराधी है, एक शातिर अपराधी है।इसके विरुद्ध करीब दो दर्जन मुकदमे पंजीकृत हैं। इनके पास से सात मोबाइल बरामद हुए हैं, जिसमें से एक मोबाइल इनके द्वारा थाना सेक्टर 113 से आई फ़ोन छीना गया था। इस आरोपियो ने सेक्टर -27 में दिनांक 26 नवंबर को चैन छीनने की वारदात को अंजाम दिया. इनके तीसरे साथी आकाश की पुलिस तलाश कर रही है.

Related posts

लोहड़ी उत्सव में गोलियां चलाकर तीन लोगों को घायल करने वाले हमलाबारों में से एक बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार। 

Ajit Sinha

शिकायतकर्ता को धमकी देने वालों पर केस और एसडीओ ने रास्ते में खंभे और ट्रांसफार्मर लगवाए उसके खिलाफ होगी कार्रवाई : सीएम

Ajit Sinha

8 करोड़ रुपए के हेरोइन के बरामदगी के मामले में फरार कुख्यात ड्रग तस्कर तुषार पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x