
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
उधार के 10 लाख रूपए लौटानी न पड़े इसलिए एक महिला ने रची एक बहुत बड़ी खौफनाक साजिश, और रची गई साजिश के तहत लेनदार को अपने घर बुला ली, और चाय में नशीला पदार्थ मिला कर लेनदार शख्स को पीला दी, जब वह बेहोश हो गया तो उसकी गलाघोंट कर बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी, और उसकी लाश को रेवाड़ी -नारनौद रोड पर फेंक दिया। इस सनसनीखेज वारदात शामिल दो महिलाएं सहित तीन आरोपितों को अपराध शाखा , मानेसर ,गुरुग्राम की टीम ने आज गिरफ्तार किया है। वारदात में इस्तेमाल की गई वर्ना कार , मृतक राजेंद्र की सोने की चैन पुलिस ने बरामद कर ली है। ये सनसनीखेज खुलासा आज एसीपी वरुण दहिया ने अपने कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में किए है।

एसीपी क्राइम वरुण दहिया ने आज पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा कि गत 23 नवम्बर 20 24 को एक व्यक्ति ने थाना मानेसर, गुरुग्राम में एक लिखित शिकायत के माध्यम से बताया कि गत 22. नवम्बर -2024 को उसका पिता राजेन्द्र (उम्र-52 वर्ष) इनके गांव शिकोहपुर से अपनी कार में सवार होकर सेक्टर-1 आईएमटी मानेसर स्थित इनके पीजी पर गए थे, जो गत 23 नवम्बर -2024 की सुबह तक घर नहीं आया। जब ये अपने पिता राजेन्द्र को ढूंढने के लिए गए तो आईएमटी चौक से इनके गांव की तरफ चलने पर हाईवे पर सर्विस लाइन पर उसके पिता की कार खड़ी मिली, कार लॉक थी तथा उसके पिता वहां पर नहीं थे जो कहीं लापता हो गए हैं। प्राप्त शिकायत पर थाना मानेसर, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।उनका कहना है कि उपरोक्त मुकदमा को आगामी कार्रवाई के लिए अपराध शाखा , मानेसर गुरुग्राम के इंचार्ज ललित कुमार की टीम को सौंपा गया। इंचार्ज ललित कुमार ने अपनी टीम के साथ मिलकर इस केस में कार्रवाई करते हुए 2 आरोपितों सुषमा(उम्र-42 वर्ष) निवासी सेक्टर-1 आईएमटी मानेसर, गुरुग्राम व अनिल (उम्र -37 वर्ष) निवासी गांव नौरंगाबास राजपूताना जिला चरखी दादरी को गत 23 नवम्बर 2024 को सैक्टर-1 आईएमटी मानेसर, गुरुग्राम से काबू करके गुमशुदा व्यक्ति राजेन्द्र के संबंध में पूछताछ की गई। उनका कहना है कि आरोपितों से पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपित सुषमा का शटरिंग का काम है तथा आरोपित अनिल ने अपनी गाड़िया सुषमा के काम पर लगाई हुई हैं। आरोपित्त सुषमा व मृतक राजेन्द्र आपस में एक-दूसरे को जानते थे। मृतक राजेन्द्र ने आरोपित महिला सुषमा को कमेटी डालने के लिए 10 लाख रुपए दिए थे, परन्तु सुषमा ने मृतक राजेन्द्र के रुपए कमेटी में न लगाकर खर्च कर दिए थे और मृतक राजेन्द्र को कहा कि उसने कमेटी डालने के लिए उसके (राजेन्द्र) रुपए सीमा नामक महिला को दे दिए हैं। जब अपने रुपयों के बारे में राजेन्द्र (मृतक) ने सुषमा को सीमा से मिलवाने के लिए कहा तो सुषमा ने अपने साथी उपरोक्त आरोपित अनिल व सीमा के साथ मिलकर राजेन्द्र (मृतक) की हत्या करने की योजना बनाई, जिसके लिए सुषमा ने सीमा को 50 हजार रुपए देने का भी वादा किया। दिनांक 22 नवम्बर 2024 सुषमा ने राजेन्द्र को अपने घर सेक्टर-1 आईएमटी मानेसर में सीमा से मिलवाने के बहाने से बुलाया। जब राजेन्द्र सुषमा के घर पहुँचा तो सुषमा के मकान पर अनिल व सीमा भी उपस्थित थे। समय सांय करीब 6 बजे अनिल ने सभी के लिए चाय बनाई जिसमें 3 चाय फीकी तथा एक चाय में नशीला पदार्थ डालकर राजेन्द्र (मृतक) को पिला दी और चाय पीने के बाद राजेन्द्र बेहोश हो गया तो सुषमा ने राजेन्द्र की गला दबाकर हत्या कर दी। राजेन्द्र की हत्या करने के बाद सुषमा व अनिल ने सीमा को वापस भेज दिया तथा राजेन्द्र (मृतक) की कार को हाईवे पर सर्विस लाईन पर खड़ा करके राजेन्द्र के शव को अनिल की कार में डालकर रेवाड़ी ले गए तथा शव को रेवाड़ी-नारनौल हाईवे के पास फेंककर वापस आ गए। उनका कहना है कि उपरोक्त केस में आगामी कार्रवाई व शव बरामदगी के लिए अपराध शाखा मानेसर, गुरुग्राम की टीम द्वारा रेवाड़ी पहुँची और रेवाड़ी पुलिस से सम्पर्क किया तो ज्ञात हुआ दिनांक 23 नवम्बर 2024 को रेवाड़ी पुलिस द्वारा एक व्यक्ति का शव मिला था, जिसे मोर्चरी में रखवाया गया है। गुरुग्राम पुलिस द्वारा शव की पहचान गई तो वह शव राजेन्द्र उपरोक्त का मिला। अपराध शाखा मानेसर, गुरुग्राम की टीम द्वारा तत्परता से आगामी कार्रवाई करते हुए कल रविवार ,दिनांक 24.11.2024 को उपरोक्त केस के हत्याकाण्ड में शामिल रही आरोपित महिला सीमा (उम्र-48 वर्ष) निवासी डूंडाहेड़ा गुरुग्राम को डूंडाहेड़ा, गुरुग्राम से काबू किया गया। उनका कहना है कि पुलिस टीम द्वारा आरोपितों के कब्जा से वारदात में प्रयोग की गई एक कार (VERNA), कार से मृतक के बाल, मृतक के दस्तावेज व मृतक के गले से निकाली गई 1 सोने की चेन बरामद की गई है।उपरोक्त आरोपितों द्वारा उपरोक्त केस में हत्या की वारदात को कोई आत्म-हत्या/कोई अन्य रूप देने के लिए तथा पुलिस व मृतक के परिजनों को गुमराह करने के लिए मृतक के मुँह में सल्फास डालने, मृतक की गाड़ी को रास्ते में लावारिश छोड़ना तथा शव को दूर ले जाकर हाइवे के किनारे फैंका था। पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त केस में हत्या से सम्बन्धित धाराएं ईजाद (जोड़ी) करके आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है, जिन्हें आगामी कार्रवाई के लिए अदालत के सम्मुख पेश किया जाएगा। केस का अनुसंधान जारी है।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

