Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: क्रेशर ज़ोन के मुंशी से लुटे गए लाखों रूपए लूटेरों ने अय्याशियों में किए खर्च -अरेस्ट

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 की टीम ने आज 27 नवम्बर को  क्रेशर जोन के मुंशी के साथ हुई 4 लाख रुपए की लूट मामले में 2 अन्य आरोपितों  रोहित तथा रूपेश को फरीदाबाद के आईएमटी पुल के समीप से अरेस्ट  किया है। इससे पहले क्राइम ब्रांच द्वारा इस वारदात में शामिल दो आरोपित विमल तथा हितेश को पहले ही अरेस्ट किया जा चुका है।गत 27 नवम्बर की रात लगभग  9 बजे क्रेसर जोन का मुंशी अपनी मोटरसाईकिल लेकर जब अनंगपुर पहुंचा तो वहां खडे एक लडके ने मुंशी के पिठू बैग पर हाथ मार कर बैंग खींच लिया जिससे मोटर साईकिल डगमगा कर गिर गई, मुंशी का पैर मोटरसाईकिल के निचे दब गया था। बैग छीनने वाले आरोपित ने अपने साथी के साथ मुंशी का रुपयों से भरा बैंग छिन लिया था। थोड़ी दूरी पर आगे खडी गाडी जिसमे 2 आरोपित  मौजूद थे, बैग छिनने वाले दोनों आरोपितों  सहित रुपयो से भरा बैग लेकर फरार गए थे। वारदात की सूचना पर मुकदमा थाना सूरजकुंड में दर्ज किया गया है।

सीसीटीवी फुटेज व विशेष सूत्रों की सूचना पर  कार्रवाई करते हुए गत  29 नवंबर को क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 ने 2 आरोपितों  को पलवल से अरेस्ट  किया गया। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि उपरोक्त आरोपितों को गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर अरेस्ट  करने में सफलता हासिल की है। इससे पहले आरोपित विमल पहले भडाना क्रेशर जोन पर मुंशी का काम करता था जो किसी बात को लेकर उसको नौकरी से निकाल दिया था। आरोपित  को पहले ही सभी जानकारी थी की कैसे पैसे ले जाए जाते है तो आरोपित  विमल ने अपने साथी हितेश, रुपेश और रोहित के साथ मिल कर घटना को अंजाम दिया था। रुपेश और रोहित गाड़ी में सवार होकर ऋषिकेश उत्तराखंड चले गए है। आरोपित  रोहित और रुपेश को आरोपितों  के घर पर लगातार रेड की गई। आरोपितों  ने बताया कि उन्होंने पैसों के लालच में आकर आरोपित  विमल तथा हितेश के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। आरोपितों के कब्जे से 1 लाख 84 हजार रुपए तथा वारदात में प्रयोग कार बरामद की गई है। इससे पहले अरेस्ट  किए गए आरोपितों से 1 लाख 89 हजार रुपए पहले ही बरामद किए जा चुके हैं।इस प्रकार आरोपितों  के कब्जे से कुल 3 लाख 73 हजार रूपए बरामद किए जा चुके हैं। बाकी पैसे आरोपितों ने अय्याशी में खर्च कर दिए। पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपितों  को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।

Related posts

शातिर रितिक रोशन गैंग का 25000 रूपए का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल,3 साल से थी पुलिस को तलाश।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: ‘साइबर डेस्क‘ पर तैनात 274 पुलिसकर्मियों को मिला खास प्रशिक्षण

Ajit Sinha

हरियाणा स्टेट विजिलेंस के गिरफ्त में आए डीटीपी के खिलाफ किसी के पास कोई शिकायत या सबूत है, तो इस नंबर- 9050029992 पर संपर्क करे।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x