Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

दिनदहाड़े युवक की चाकू से गोदकर हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा के सेक्टर 117 स्थित सोरखा गांव में दिनदहाड़े शहजाद नामक युवक की चाकू से गोदकर हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस हत्या का मकसद जानने के लिए उससे पूछताछ कर रही है।पुलिस मुठभेड़ में घायल अमरजीत महतो बिहार का रहने वाला है,उसकी शहजाद की हत्या के मामले में पुलिस को तलाश थी। डीसीपी नोएडा रामबदन सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी, कि शहजाद की हत्या करने वाला आरोपी सेक्टर 117 के जंगल के पास देखा गया है। पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर उसे पकड़ने की कोशिश की तो उसने तमंचे से पुलिस टीम पर फायर कर दिया. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में इसके पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया. उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आरोपी के पास से तमंचा, कारतूस और घटना में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद किया गया है. पुलिस हत्या के मकसद और आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाने में लगी है.

Related posts

हरियाणा पुलिस ने किसान संगठनों द्वारा ‘भारत बंद‘ आह्वान के मद्देनजर किए व्यापक इंतजाम

Ajit Sinha

मासूम के साथ दुष्कर्म करने वाले झोला छाप डॉक्टर पुलिस मुठभेड़ में घायल

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस की एनआर-1, अपराध शाखा ने नकली “ईएनओ” (ENO) बनाने वाली फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, दो आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x