Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

दिल्ली के रहने वाले बीटेक स्टूडेंट ने नोएडा की सोसाइटी के 14वीं मंजिल से कूदकर किया सुसाइट  


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा में दिल्ली के प्रीति विहार के रहने वाले बीटेक स्टूडेंट ने 14वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी. बीटेक स्टूडेंट अपने दोस्त से मिलने आदित्य सेलिब्रिटी होम्स सोसाइटी आया था. दोनों दोस्त बिल्डिंग की छत पर खड़े होकर बात कर रहे थे। उसी दौरान वह नीचे कूद गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। परिजनों ने घटना की जानकारी पीआरवी पर दी। सेक्टर-113 थाने की पुलिस पहुंची। दोस्त से पुलिस पूछताछ कर रही है।एसीपी ट्विंकल जैन ने बताया कि 20 साल का कुशाग्र गुप्ता दिल्ली के प्रीति विहार के बी ब्लॉक में परिवार के साथ रहता था। एक कॉलेज से बीटेक की पढ़ाई कर रहा था। दोपहर 3 बजे के करीब वह अपने दोस्त राघव वाधवा से मिलने आदित्य सेलिब्रिटी होम्स सोसाइटी आया था। दोनों दोस्त बिल्डिंग की छत पर खड़े होकर बात कर रहे थे। उसी दौरान कुशाग्र गुप्ता नीचे कूद गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।सूचना मिलने पर पहुंची थाना 113 पुलिस दोस्त राघव वाधवा से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। सोसायटी के सिक्योरिटी गार्ड ने पुलिस को बताया जब किसी के गिरने की आवाज सुनी, तो भागकर पहुंचा। लहूलुहान हालत में पड़े युवक की मौत हो चुकी थी। परिजनों का कहना है कि बेटे ने ऐसा कदम क्यों उठाया पता नहीं। वो हमेशा खुश रहता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Related posts

महिला सिपाही का फर्जी फेसबुक आइडी बनाकर वीडियो वायरल करने वाला सिपाही को जेल भेजा

Ajit Sinha

दिल्ली ब्रेकिंग: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज अपने आवास पर उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

Ajit Sinha

युवती की बर्थडे पार्टी में भिड़े दो दोस्त, युवती को बचाने के दौरान चाकू लगने हुई एक की मौत, तीन दोस्त हिरासत में, पुलिस कर रही है जांच।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x