Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हाइलाइट्स

फरीदाबाद: नगर निगम के वार्ड कार्यालय में शराब पीने पर 3 कर्मचारी हुए सस्पेंड, 3 के 15 दिन के वेतन काटे गए।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: निगम आयुक्त श्रीमती ए. मोना श्रीनिवास के संज्ञान में लाया गया कि कुछ कर्मचारी कार्यालय समय के उपरान्त सेक्टर-6 के वार्ड आफिस में शराब पी रहे थे। कार्यालय में बैठकर शराब पीना हरियाणा सरकार के नियमों और अनुशासन के विरुद्ध है।इस मामले को गंभीरता से लेते हुए निगमायुक्त द्वारा 6 कर्मचारियों पर बड़ी कार्रवाई की गई है। जिनमें 3 नियमित और 3 हरियाणा कौशल रोजगार निगम से कार्यरत कर्मचारी शामिल हैं। 3 नियमित कर्मचारियों को तुरंत प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दिए है। इसके अतिरिक्त, हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड से लगे हुए 3 कर्मचारियों के नवम्बर माह के 15 दिन का वेतन काटने के आदेश दिए गए हैं।निगमायुक्त ने इस मामले को सख्ती से निपटाने का फैसला किया है। इसके अतिरिक्त अन्य कर्मचारियों को अनुशासन में रहने की चेतावनी दी है तथा यह भी आदेश दिये हैं कि यदि भविष्य में कोई भी कर्मचारी इस तरह का कृत्य करने पकड़ा गया तो उसके विरूद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही की जायेगी।

Related posts

भारत सामरिक शक्ति में दुनिया के किसी भी देश का सामना करने में समर्थ: गजेन्द्र शेखावत

Ajit Sinha

एक मकान के एक कमरे तीन लोगों के शव मिलने से पूरे इलाके में फैली सनसनी, तीनों शव लगभग 4 -5 दिन पुरानी बताई जा रही है।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : बिल्डरों की गुंडई, स्मार्ट सिटी को ग्रीन फील्ड कालोनी में तैयार किए जा रहे अवैध निर्माणों ने किया कलंकित, कार्रवाई होगी, डीटीपी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x