Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: शहीद स्मारक डिग्री कॉलेज के प्रिंसिपल ने साथी लेक्चरर के साथ मिलकर किया एमएलए राजेश नागर का धन्यवाद

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: तिगांव के शहीद स्मारक डिग्री कॉलेज में एमकॉम की सीटें मंजूर होने पर क्षेत्र में प्रसन्नता का वातावरण है। आज कॉलेज के प्रिंसिपिल ने साथी लेक्चरर के साथ मिल कर भाजपा विधायक राजेश नागर का धन्यवाद किया। विधायक राजेश नागर ने कहा कि तिगांव क्षेत्र शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। प्रदेश सरकार के शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने हमारे क्षेत्र में निरंतर सहयोग किया है और आगे भी कर रहे हैं। पिछले सत्र में भी उन्होंने हमें कई कोर्स दिए थे और कई कोर्स की सीटों की बढ़ोतरी की थी।

अब भी उन्होंने एमकॉम नया कोर्स देकर हमारे युवाओं को अवसर दिया है कि वह अपने क्षेत्र में ही रहकर उच्च शिक्षा ग्रहण कर सकें। इससे पहले तिगांव में मॉडल संस्कृति स्कूल और डिजिटल आईटीआई देकर भी तिगांव को आगे बढऩे में मदद की है। नागर ने कहा कि तिगांव शिक्षा के क्षेत्र में नई इबारत लिख रहा है। प्रिंसिपल महेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि एमकॉम की सीटों की मांग काफी समय से की जा रही थी लेकिन विधायक राजेश नागर के सहयोग से इनको मंजूरी मिल गई है। अब यहां 40 सीटें एमकॉम के छात्रों के लिए उपलब्ध होंगी जिससे छात्रों को दूर दूर इलाकों में पढऩे के लिए नहीं भटकना पड़ेगा। प्रिंसिपल ने बताया कि नागर ने पिछले शैक्षणिक सत्र में भी हमें कई नए कोर्स दिलवाए थे और सीटों में भी बढ़ोतरी करवाई थी। उन्हीं के प्रयास से कॉलेज को शहीद स्मारक का नाम भी दिलवाया गया है। जिससे यहां छात्रों को पहले से अधिक अवसर मिल रहे हैं। सभी ने विधायक को बुके देकर धन्यवाद किया और भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग करने की बात कही। इस अवसर पर कॉलेज के लेक्चरर डॉ नरेंद्र कुमार, डॉ राजपाल, डॉ राजेंद्र तंवर, डॉ सुमन, डॉ कुसुम आदि मौजूद थे। 

Related posts

फरीदाबाद: केन्द्र व प्रदेश सरकार ने किसानों व शोषित वर्ग के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने का कार्य किया है, भाजपा सांसद अनिल जैन।

Ajit Sinha

सहकारी बैंकों के ऋणी सदस्यों व किसानों के लिए एकमुश्त अदायगी योजना-2019 की अंतिम तिथि 31 दिसंबर तक बढ़ा दी गई हैं। 

Ajit Sinha

34 वें सूरजकुंड अंरराष्टीय हस्तशिल्प मेले की शाम रशिम अग्रवाल ने सुफियाना कलाम से जमाया रंग

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x