Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच सेक्टर -85 व 65 दो अलग -अलग चोरों को गिरफ्तार कर 28 मोटर साइकिलें, दो स्कूटी, एक ऑटो बरामद किए हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच सेक्टर -65 व 85 ने अलग -अलग कार्रवाई करते हुए दो चोरों को गिरफ्तार किया हैं। पकड़े गए दोनों चोरों के पास से पुलिस ने चोरी के 28 मामलों को सुलझातें हुए दो स्कूटी,  28 मोटर साइकिलें, एक थ्री -व्हीलर व 40 हजार रूपए नगद बरामद किए हैं। पुलिस की मानें तो पकड़े गए चोरों ने एक के बाद चोरी करके पूरे शहर में आतंक मचा रखे थे। इनके पकडे जाने से पुलिस ने राहत की सांस ली हैं।

सेक्टर -65 के क्राइम ब्रांच प्रभारी वरुण कुमार का कहना हैं कि उनकी टीम ने मुकेश निवासी झुग्गी बाईपास रोड,तिगांव,बल्लभगढ़ ,फरीदाबाद को चोरी के मामलें में गिरफ्तार किया हैं इसके  पास से चोरी के 20 मुकदमें को सुलझाएं गए  हैं। उनका कहना हैं कि मुकेश उर्फ़ धोनी के पास से चोरी के दो मोटर साइकिलें, दो स्कूटी, एक थ्री -व्हीलर व 40000 रूपए नगद बरामद किए हैं। इसके अलावा सेक्टर -85 क्राइम ब्रांच प्रभारी राजेंद्र सिंह का कहना हैं कि उनकी टीम ने वीर सिंह निवासी गली नंबर -2 ,वजीर पुर रोड, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया हैं। इसके कब्जे से चोरी के आठ मोटर साइकिलों को बरामद किया हैं। उनका कहना हैं कि आरोपी वीर सिंह यहां से मोटर साइकिलों को चोरी करके उत्तरप्रदेश में चोरी के मोटर साइकिलें को 5000 से लेकर 10000 रूपए में बेच देता था।

Related posts

फरीदाबाद: पांचवी नवरात्रि पर वैष्णो देवी मंदिर में हुई माता स्कंद की भव्य पूजा, भक्तों ने मांगी मुराद

Ajit Sinha

फरीदाबाद:यहां प्रकाशित मैगजीन, पुस्तक, समाचार पत्र जैसी सामग्री की दो-दो प्रतियां जमा करवाना अनिवार्य: विक्रम सिंह

Ajit Sinha

फरीदाबाद: जब निगमायुक्त ए मोना श्रीनिवास निकली सड़कों पर, तो मिली समस्याओं का अंबार-दिए आदेश

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x