Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

दो थाना क्षेत्रों में अलग-अलग हुए, पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में, दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल, दो गिरफ्तार।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
सुबह-सुबह दो थाना क्षेत्रों सेक्टर 142 और फेज-2 में पुलिस और बदमाशों के बीच हुए मुठभेड़ में दो बदमाश गोली लगने से घायल हुए हैं, जबकि दो बदमाशों को पुलिस ने कॉम्बिंग ऑपरेशन के दौरान गिरफ्तार किया है. इन बदमाशों के पास से अवैध तमंचा,  कारतूस के अलावा चोरी का ई-रिक्शा, मोटरसाइकिल, मोबाइल और अन्य सामान बरामद किया गया है.  घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस बदमाशों से पूछताछ कर इनका अपराधिक इतिहास की जानकारी हासिल करने में जुटी है. पुलिस और बदमाशों के बीच पहली मुठभेड़ थाना 142 क्षेत्र में स्थित हिंडन पुश्ता के किनारे हुआ। जब गस्त के दौरान हिण्डन पुश्ता रोड़ किनारे खडे दो संदिग्ध लोग से पुलिस टीम ने उनसे पूछताछ करनी चाही, तो वह भागने लगे. पुलिस ने उन्हें पकड़ने के लिए घेराबंदी की, तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.  बदमाश की पहचान रोहित कुमार के रूप में हुई, जबकि दूसरा बदमाश फरार होने में सफल हो गया.पुलिस में कॉम्बिंग कर दूसरे बदमाश अनिल कुमार को गिरफ्तार किया. इनके कब्जे से एक ई-रिक्शा,हीरो स्प्लेंडर मोटर साइकिल, एक मोबाइल फोन,10 हजार नकद और तमंचा कारतूस बरामद किया गया है। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि हीरो स्प्लेंडर मोटर साइकिल चोरी की है, जिसका मुकदमा दिल्ली में दर्ज है.पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है, जबकि उसके साथी से पूछताछ की जा रही है. पुलिस और बदमाशों के बीच दूसरी मुठभेड़, थाना फेज-2 क्षेत्र में हुई जब याकूबपुर की रेड लाइट पर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों को रोका गया, तो वह तेजी से मोटरसाइकिल चला कर भागने लगे.पुलिस टीम ने पीछा किया तो वह मेट्रो स्टेशन सेक्टर- 83 की ओर जा रहे पटरी की ओर भागे,  पीछा कर रही पुलिस ने दोनों को घेर लिया, बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर कर भागने का प्रयास किया. जवाबी कार्रवाई में पुलिस की तरफ से चलाई गई गोली से एक बदमाश घायल हो गया, जिसकी पहचान इरफान उर्फ पिंटू के रूप में हुई,जबकि दूसरे बदमाश चेतन को कांबिंग ऑपरेशन के दौरान गिरफ्तार किया गया. बदमाशों के पास से  स्प्लेंडर मोटरसाइकिल,  लूटा हुआ मोबाइल फोन बरामद किया गया है.  घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है,  पुलिस दोनों बदमाशों का अपराधिक इतिहास पता करने में जुटी है और अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है.

Related posts

कुख्यात नीरज बवाना गिरोह के सक्रिय सदस्य 4 देसी पिस्तौल और 79 लाइव कारतूस सहित अन्य हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है।

Ajit Sinha

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में गोलियां चलाने वाले एक डॉक्टर कमल दीप @ जुगनू को किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

फरीदाबाद में अदानी गैस लिमिटेड के सीएनजी पंप पर 25 -30 बदमाशों ने बोला धावा, एक शख्स का सिर फोड़ा।  

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x