Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

चोरी हुई एक साल की मासूम सकुशल बरामद, आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा के सबसे पॉश बाजार सेक्टर -18 के पास स्थित बीकानेर रेस्टोरेंट के बाहर बने बूथ से चोरी हुई एक साल की मासूम बच्ची को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस और बच्ची को चोरी करने वाले बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में, आरोपी पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया है उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।एक साल मीरा अपने परिवार के सकुशल है, जबकि उसको चोरी करने वाले आरोपी का पुलिस से हुए मुठभेड़ में गोली लगने से घायल होने के कारण अस्पताल में इलाज चल रहा है. एडिशनल डीसीपी मनीष कुमार मिश्र ने बताया कि बिहार के भोजपुर की केसरी देवी नोएडा के अट्टा गांव में रहती हैं। शुक्रवार दोपहर डेढ़ बजे के करीब वह चाइना कट पर अपनी एक साल की नातिन मीरा को लेकर भीख मांग रही थीं। उसने बच्ची को चौराहे के किनारे बूथ पर अकेला छोड़ दिया और दूर निकल गई। जब वह लौटकर बूथ के पास आई तो बच्ची वहां नहीं थी। बच्ची को रोता देखकर एक व्यक्ति उसे बूथ से उठाकर ले गया। महिला ने बच्ची के लापता होने की जानकारी पुलिस को दी तो सीसीटीवी फुटेज चेक की जाने लगी। फुटेज में एक व्यक्ति बच्ची को सेक्टर-18 की ओर ले जाता दिखा था। एडिशनल डीसीपी ने बताया कि मासूम की सकुशल बरामदगी के लिए छह टीमों का गठन किया गया और पुलिस टीमों ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य माध्यमों से बच्ची तलाश कर रही थी। इसी दौरान बच्ची को मल्टीलेवल कार पार्किंग,सेक्टर-18 के पास स्थित झाड़ियों से मिल गई। सीसीटीवी फुटेज में बच्ची को उठाकर ले जा रहे आरोपी की तलाश के लिए उसी स्थान के आस-पास व झाड़ियों में काम्बिंग की जा रही थी। इस दौरान छुप कर बैठे आरोपी ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया, जिस पर पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी गोली लगने से घायल हो गया । उसकी पहचान बबलू पुत्र विन्देश्वरी चौधरी निवासी जेजे कॉलोनी सेक्टर-18 के रूप में हुई. आरोपी के पास से, तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है, घायल अभियुक्त को इलाज हेतु अस्पताल भेजा गया है।

Related posts

अधिक वजन वाले पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों का स्थानांतरण पुलिस लाइन में किया जाए – अनिल विज

Ajit Sinha

नशे को जड़मूल से खत्म करने के लिए आयोजित की गई बैठक में डीएसपी दलजीत सिंह बैनीवाल एवं बिरम सिंह ने शिरकत की।

Ajit Sinha

जम्मू के पूर्व एमएलसी त्रिलोचन सिंह वजीर के हत्या के मामले में उसके चचेरे भाई सहित 3 प्रॉपर्टी कारोबारी अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x