Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

एसडीएम एवं गुड़गांव के निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र कुमार ने मतदान किया


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम: गुरुग्राम विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम रविन्द्र कुमार ने आज अपनी धर्मपत्नी दर्शना के साथ सेक्टर- 14 के डीएवी स्कूल में बने बूथ नंबर 85 पर मतदान किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि सभी नागरिकों को मतदान अवश्य करना चाहिए। एसडीएम रविन्द्र कुमार ने कहा कि गुड़गांव विधानसभा क्षेत्र में आज सुबह से शांतिपूर्वक मतदान की प्रक्रिया चल रही है। बड़ी संख्या में बुजुर्ग, महिलाएं व नौजवान वोट डालने के लिए अपने घरों से बाहर निकल रहे हैं। सभी मतदान केंद्रों पर नागरिकों के लिए बैठने, पीने के पानी, सेल्फी प्वाइंट, टायलेट, बिजली आपूर्ति आदि की उचित व्यवस्था की गई है। एसडीएम ने कहा कि मतदान केंद्रों के बाहर दो सौ मीटर की दूरी पर उम्मीदवारों की स्टालें लगी हुई है। किसी बूथ पर अनावश्यक लोगों की भीड़ नहीं है। पुलिस कर्मचारी मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी पर तैनात हैं। गुड़गांव विधानसभा में 435 मतदान केंद्र हैं। उनको उम्मीद है कि इस बार मतदान प्रतिशत में पहले से इजाफा होगा।

Related posts

बहन के साथ प्रेम प्रसंग स्थापित करने पर तीन दोस्तों ने अपने ही दोस्त की सनसनी खेज हत्या कर दी, और शव को गंदे नाले में फेंक दिया।

Ajit Sinha

पुलिस टीम पर कातिलाना हमला करने वाले चार शातिर खूंखार अपराधियों और पुलिस के बीच मुठभेड़, अरेस्ट

Ajit Sinha

ग्राम संरक्षक योजना के तहत मैंने गांव को नहीं, गांव बहोड़ा कलां ने मुझे गोद लिया है : अनुराग रस्तोगी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x