Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

हरियाणा पिछड़ा वर्ग आयोग की 3 जिलों की जनसुनवाई 19 अगस्त को गुरुग्राम में-डीसी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: हरियाणा पंचायती राज संस्थाओं में पिछड़ा वर्ग के आरक्षण को लेकर हरियाणा पिछड़ा वर्ग आयोग गुरुग्राम, रेवाड़ी तथा महेंद्रगढ़ जिलों के लिए 19 अगस्त को दोपहर बाद 3 बजे जन सुनवाई करेगा। यह पब्लिक हियरिंग अर्थात जनसुनवाई गुरुग्राम के सिविल लाइंस एरिया में स्थित स्वतंत्रता सेनानी जिला परिषद हॉल (जॉन हॉल) में रखी गई है। पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री दर्शन सिंह हरियाणा पिछड़ा वर्ग आयोग के चेयरमैन हैं।

इस बारे में जानकारी देते हुए गुरुग्राम के उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने बताया कि हरियाणा पिछड़ा वर्ग आयोग ने पंचायती राज संस्थाओं में पिछड़ा वर्ग को आरक्षण देने को लेकर मंडल मुख्यालयों पर पब्लिक हियरिंग अर्थात जनसुनवाई रखी है। इस कड़ी में हरियाणा पिछड़ा वर्ग आयोग ने एक पब्लिक नोटिस जारी करते हुए मंडल मुख्यालयों पर जनसुनवाई का कार्यक्रम जारी किया है। जारी कार्यक्रम के अनुसार 19 अगस्त को शाम 3 बजे गुरुग्राम के स्वतंत्रता सेनानी जिला परिषद हॉल (जॉन हॉल) में हरियाणा पिछड़ा वर्ग आयोग जन सुनवाई करेगा। गुरुग्राम में गुरुग्राम मंडल ने पड़ने वाले तीनों जिलों अर्थात गुरुग्राम, रेवाड़ी तथा महेंद्रगढ़ जिलों के लिए जनसुनवाई आयोजित की जा रही है।

जनसुनवाई में कोई भी व्यक्ति, समूह, संगठन, सामाजिक विचारक, प्रबुद्ध नागरिक या इस विषय में रुचि रखने वाला जनता में से कोई भी व्यक्ति पंचायती राज संस्थाओं में पिछड़ा वर्ग को आरक्षण दिए जाने के पक्ष में या विरोध में अपने विचार आयोग के समक्ष रख सकता है।

उपायुक्त  यादव ने कहा कि पिछड़ा वर्ग आयोग की जनसुनवाई में हिस्सा लेकर अपने विचार रखने के लिए 19 अगस्त को शाम 3:00 बजे गुरुग्राम के सिविल लाइंस स्थित स्वतंत्रता सेनानी जिला परिषद हॉल में पहुंचे।

Related posts

लग्जरी गाड़ियां चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश, तीन लग्जरी गाड़ियों के साथ चार गिरफ्तार

Ajit Sinha

फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश, 4 महिलाएं सहित कुल 20 लोग पकड़े गए।

Ajit Sinha

बिल्डर एरिया में आरडब्लुए की देखरेख वाले फ़ीडरों का रखरखाव अब बिजली निगम करेगा-पी सी मीणा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x