Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: क्षेत्र के विकास के लिए हमारे तिगांव से भाजपा प्रत्याशी राजेश नागर को भारी मतों से जिताएं – कृष्णपाल गुर्जर 


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: तिगांव विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार राजेश नागर के समर्थन में आज बड़े गुर्जर नेता उतरे। नीमका में आयोजित विशाल जनसभा में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने लोगों से कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा को वोट दें और तीसरी बार हरियाणा में डबल इंजन सरकार बनाएं। उन्होंने कहा कि किसी के बहकावे में आने की जरूरत नहीं है और भाजपा के कमल निशान पर वोट देना है। इस अवसर उत्तराखंड के पूर्व विधायक प्रणव सिंह चैंपियन, दादरी के विधायक तेजपाल सिंह नागर, पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे। गुर्जर ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने देश और प्रदेशों में ऐसे अनेक कार्य किए जिनके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता था। आज 70 साल का हिसाब नहीं देने वाले लोग हमारे 10 साल का हिसाब मांगते हैं। लेकिन उन्हें भी पता है कि इन 10 सालों में भारत दुनिया के 15 नंबर से पांचवें नंबर पर आया है और आने वाले समय में दुनिया की तीसरी महाशक्ति बनने जा रहा है। यह भाजपा की नीतियों और सुशासन के कारण है। उन्होंने कहा कि आप लोगों ने हमेशा भाजपा का सहयोग समर्थन किया है,आगे भी आप हरियाणा में डबल इंजन सरकार बनाएं। गुर्जर ने कहा कि आज तिगांव विधानसभा क्षेत्र में सड़कों ने पूरे क्षेत्र का कायाकल्प कर दिया है। जहां की सड़क अच्छी होती है वहां विकास भी तेज गति से आगे बढ़ता है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने राम मंदिर, धारा 370, धारा 35 ए आदि जितने भी वादे किए, सभी वादों को पूरा किया। वहीं स्किल इंडिया से आज भारत की आर्थिक ताकत के रूप में दुनिया में पहचान बनी। आप हरियाणा में भी वैसे ही तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाएं जैसे आपने केंद्र में नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाया है। इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी राजेश नागर ने कहा कि मुझे मेरे इतने बड़े नेताओं ने आकर आशीर्वाद दिया है और जनता ने इतनी बड़ी संख्या में आकर अपना समर्थन दिया है। मुझे आज पूरा विश्वास हो गया है कि जो कर्म हम करते हैं उनका फल हमें अवश्य मिलता है। मैंने अवश्य ही कुछ अच्छा कर्म किया होगा कि आज क्षेत्र की जनता ने मुझे अपना बेटा मान लिया है। मुझे पूरा विश्वास है कि आप लोग हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने के लिए कमल निशान पर वोट देकर मुझे विजयी बनाएंगे। इस अवसर पर पूर्व मेयर अतर सिंह, तिगांव मंडल अध्यक्ष गिर्राज त्यागी, खेड़ी मंडल अध्यक्ष राकेश शर्मा, जिला पार्षद संदीप भाटी, प्रभारी अखिल भारतीय गुर्जर महासभा बच्चू सिंह बैंसला, अमित भारद्वाज, खादी अध्यक्ष अजीत सरपंच, रूपी सरपंच, सरपंच अजय वीर, सरपंच रतन एडवोकेट, रामनिवास नागर, फिरे चंदीला, संत राम चंदीला, अजब चंदीला, मास्टर भरत सिंह, कुलबीर सरपंच, हरिश्चंद्र सरपंच, बीडीसी उमेश, केसी सरपंच, बीडीसी छत्रपाल, बीडीसी सुरजीत, बीडीसी जय भगवान, नेत्रपाल चंदीला, राहुल यादव, सरपंच मनोहर आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। 

Related posts

पलवल ब्रेकिंग: लोगों ने जो ताकत दी है उससे हरियाणा में सरकार बदल देंगे – भूपेंद्र हुड्डा

Ajit Sinha

फरीदाबाद: नए कानूनों पर सेंट्रल जोन के 132 अनुसंधान अधिकारियों की ली गई परीक्षा, परिणाम के अनुसार ही दिया जाएगा कार्य।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: लापता शख्स की लाश आईएमटी क्षेत्र में मिली हैं, उसके शरीर पर चाकुओं के कई निशान मिले हैं, मर्डर हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x