Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: लापता शख्स की लाश आईएमटी क्षेत्र में मिली हैं, उसके शरीर पर चाकुओं के कई निशान मिले हैं, मर्डर हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:थाना सदर बल्ल्भगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत आईएमटी इलाके में आज सुबह एक शख्स की लाश मिली हैं, जिसके शरीर पर चाकुओं के कई निशान हैं। ये शख्स गत 5 जून 2022 से लापता था, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट सिटी बल्ल्भगढ़ थाने में दर्ज हैं। थाना सदर बल्ल्भगढ़ की पुलिस ने मृतक विनोद शर्मा के शव को अपने कब्जे में लेकर जिले के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के लिए शव गृह में रखवा दिया हैं जहां उसका पोस्टमार्टम करवाया जा रहा हैं।

सिटी बल्ल्भगढ़ थाने में दर्ज गुमशुदगी के मुकदमे में हत्या की धारा को जोड़ दिया गया हैं। और इसके आगे की कार्रवाई अपराध शाखा , सेक्टर -65 की टीम कर रही हैं। पुलिस की माने तो शुरूआती दौर में हत्या का कारण लेनदेन का लग रहा हैं।

खबर के मुताबिक मरने वाले शख्स का नाम विनोद शर्मा हैं और उसकी उम्र लगभग 40 साल हैं। ये लेबर मुहैया कराने का काम करता था। गत 5 जून की रात को अपने घर से यह कह कर निकला था कि वह थोड़ी देर में वापिस आ जाएगा पर वह वापिस नहीं आया। इसके बाद उसके परिजन ने सिटी बल्ल्भगढ़ थाने में गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज करवा दिया। आज सुबह उसकी लाश आईएमटी क्षेत्र में मिली हैं।

Related posts

वैष्णो देवी मंदिर में धूमधाम से की गई भगवान गणपति की स्थापना, सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना में लिया हिस्सा- जगदीश 

Ajit Sinha

फरीदाबाद : पर्वतीया कालोनी के चाचा चौक से एचडीएफसी बैंक के एटीएम को उखाड़ कर ले जाते सीसीटीवी कैमरे में हुए कैद,12 लाख थे ।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:केंद्र सरकार ने सिख फॉर जस्टिस पर लगे प्रतिबंध को पांच साल के लिए बढ़ा दिया है।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x