Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

गुड़गांव व बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के सामान्य पर्यवेक्षक ने जिला कंट्रोल रूम, सी-विजिल कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरूग्राम:गुड़गांव व बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के सामान्य पर्यवेक्षक नरेंद्र कुमार दुग्गा ने विधानसभा आम चुनाव 2024 को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए गठित जिला कंट्रोल रुम, सी-विजिल कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। इस मौके पर बादशाहपुर विधानसभा के रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम अंकित चोकसे व गुड़गांव विधानसभा के रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम रवींद्र कुमार मौजूद रहे।सामान्य पर्यवेक्षक ने जिला कंट्रोल रूम और सी-विजिल कंट्रोल रूम के निरीक्षण के दौरान प्रतिनियुक्त कर्मियों से कार्यप्रणाली की जानकारी ली। साथ ही 24×7 सक्रिय रहते हुए आदर्श आचार संहिता संबंधी शिकायतों पर फौरन कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने सिस्टम पर एफएसटी टीम की ऑनलाइन लोकेशन व उनकी मूवमेंट देखने के साथ साथ टोल फ्री नंबर 1950 पर आने वाली कॉल्स व उनकी एंट्री रजिस्टर को भी चेक किया।इस दौरान कंट्रोल रूम की नोडल अधिकारी एवं डीडीपीओ नवनीत कौर ने बताया कि सी-विजिल कंट्रोल रूम में अभी तक 1261 शिकायतें प्राप्त हुई है। जिसमें से 1212 शिकायतों का सौ मिनट की निर्धारित अवधि में निवारण किया गया है।

Related posts

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने काफिला रुकवाकर स्थानीय युवाओं संग व सुरक्षा घेरे में खेला क्रिकेट।

Ajit Sinha

गुरुग्राम विश्वविद्यालय को एआइसीटीई से हुई मान्यता प्राप्त

Ajit Sinha

पत्रकार प्रदीप निराला व उनके भाई हरिओम निराला को दी जाए पुलिस सुरक्षा: अंबेडकर सभा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x