Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

गुड़गांव व बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के सामान्य पर्यवेक्षक ने जिला कंट्रोल रूम, सी-विजिल कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरूग्राम:गुड़गांव व बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के सामान्य पर्यवेक्षक नरेंद्र कुमार दुग्गा ने विधानसभा आम चुनाव 2024 को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए गठित जिला कंट्रोल रुम, सी-विजिल कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। इस मौके पर बादशाहपुर विधानसभा के रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम अंकित चोकसे व गुड़गांव विधानसभा के रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम रवींद्र कुमार मौजूद रहे।सामान्य पर्यवेक्षक ने जिला कंट्रोल रूम और सी-विजिल कंट्रोल रूम के निरीक्षण के दौरान प्रतिनियुक्त कर्मियों से कार्यप्रणाली की जानकारी ली। साथ ही 24×7 सक्रिय रहते हुए आदर्श आचार संहिता संबंधी शिकायतों पर फौरन कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने सिस्टम पर एफएसटी टीम की ऑनलाइन लोकेशन व उनकी मूवमेंट देखने के साथ साथ टोल फ्री नंबर 1950 पर आने वाली कॉल्स व उनकी एंट्री रजिस्टर को भी चेक किया।इस दौरान कंट्रोल रूम की नोडल अधिकारी एवं डीडीपीओ नवनीत कौर ने बताया कि सी-विजिल कंट्रोल रूम में अभी तक 1261 शिकायतें प्राप्त हुई है। जिसमें से 1212 शिकायतों का सौ मिनट की निर्धारित अवधि में निवारण किया गया है।

Related posts

बिजली व्यवस्था सुधारने के लिए सख्त निर्देश, खतरनाक पोल हटाने और ढीली तारें ठीक करने के लक्ष्य तय।

Ajit Sinha

दो दिवसीय प्रदर्शनी के अंतिम दिन रेल, संचार एवं इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया अवलोकन

Ajit Sinha

गुरुग्राम : असली का इंजीनियर, नकली का जज, कभी आईएएस अधिकारी बन कर लाखों की ठगी करने के आरोप में शख्स को किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x