Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

हरियाणा विधानसभा चुनाव – 2024:सामान्य पर्यवेक्षकों से पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में की जा सकती मुलाकात


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम: हरियाणा विधानसभा चुनाव – 2024 को लेकर भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा गुरुग्राम जिला में नियुक्त सामान्य पर्यवेक्षक से सोमवार से शुक्रवार तक पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में मुलाकात की जा सकती है।प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय निर्वाचन आयोग ने गुरुग्राम जिला में 75-पटौदी (अ.जा.) व 78-सोहना के लिए समीर वर्मा, आईएएस तथा 76-बादशाहपुर व 77-गुडग़ांव विधानसभा क्षेत्र के लिए नरेंद्र कुमार दुग्गा, आईएएस को सामान्य पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। दोनों सामान्य पर्यवेक्षक सोमवार से शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाऊस के कांफ्रेंस हॉल में प्रात: 11 बजे से 12 बजे तक उपलब्ध रहेंगे। चुनाव प्रक्रिया से संबंधित किसी भी विषय पर उम्मीदवार, उनके प्रतिनिधि या आम जनमानस इस अवधि के दौरान सामान्य पर्यवेक्षकों से मुलाकात कर सकते हैं।उन्होंने बताया कि दोनों पर्यवेक्षकों के नंबर भी जारी किए है। चुनाव प्रक्रिया से संबंधित विषयों को लेकर 75-पटौदी (अ.जा.) व 78-सोहना के सामान्य पर्यवेक्षक समीर वर्मा, आईएएस से 8800556524 तथा 76-बादशाहपुर व 77-गुडग़ांव विधानसभा क्षेत्र के सामान्य पर्यवेक्षक नरेंद्र कुमार दुग्गा, आईएएस से 9289739501 पर संपर्क किया जा सकता है।

Related posts

अनालाॅक-4 के लिए गुरुग्राम जिला प्रशासन ने जारी किए नए दिशा-निर्देश-क्या खुलेंगें, क्या बंद रहेंगें -जानने के लिए पढ़े

Ajit Sinha

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने रेलवे ओवरब्रिज और सामान्य चौपाल का किया उद्घाटन

Ajit Sinha

एंबुलेंस संचालकों की मनमानी पर लगेगी रोक,जिला प्रशासन ने एंबुलेंसो के किराए किए निर्धारित-डीसी यश गर्ग

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x