Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद:तिगांव विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार राजेश नागर का इस्माइलपुर में बड़ी संख्या में जुटे लोग


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: भाजपा के तिगांव विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी एवं निवर्तमान विधायक राजेश नागर का आज इस्माइलपुर में जोरदार स्वागत हुआ। उनको समर्थन देने के लिए जैसे सैलाब जुट गया। लोगों ने कहा कि पिछली बार से भी ज्यादा वोट देकर राजेश नागर को जिताएंगे। बता दें 2019 के चुनाव में नागर को प्रदेश में सर्वाधिक वोट मिले थे। भाजपा प्रत्याशी राजेश नागर ने कहा कि तिगांव विधानसभा क्षेत्र की देवतुल्य जनता की अदालत में अपने काम को लेकर आया हूं। मैंने अपना पेपर बड़ी मेहनत से किया है। अब आप लोग ही मुझे नंबर देने का काम करेंगे। मैंने अपने निजी प्रयासों से सभी के साथ मिल कर चलने की कोशिश की है। मैंने हर आदमी की बात सुनने की कोशिश की। वहीं भाजपा नेतृत्व की नीतियों से आज पूरा देश प्रभावित है। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सभी को समान नजरों से देखकर योजनाएं बनाने का काम किया है और उन्हें क्रियान्वित किया है। नागर ने कहा कि भाजपा ने आपको अच्छी योजनाएं दी हैं। लेकिन आज विपक्ष आपको झूठे वादों में फंसाकर विकास के रथ को रोकना चाहता है। आपके योग्य बच्चों के भविष्य को दलालों के हाथ में बेचना चाहता है। मैं जानता हूं कि यह आपको बर्दाश्त नहीं होगा। भाजपा ने हरियाणा को ऐसा शासन दिया है कि आज हरियाणा के सभी लालों के बच्चे भाजपा के साथ आ गए हैें। उन्हें पता है कि भाजपा बिना किसी भेदभाव के हर व्यक्ति तक प्रशासन को पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। नागर ने कहा कि तिगांव को पूरे हरियाणा में सर्वश्रेष्ठ विधानसभा बनाने के मेरे संकल्प में आप लोग पांच अक्टूबर को कमल पर वोट देकर सहयोग करें। 

Related posts

482 दिन से धोखेबाज सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे किसान अब लोकसभा चुनाव में 15000 किसान बहिष्कार करेंगें।

Ajit Sinha

हरियाणा: तहसीलदार के पद के लिए 23 अप्रैल, 24 अप्रैल, 25 अप्रैल और 2 मई, 2021 को आयोजित होने वाली परीक्षा स्थगित। 

Ajit Sinha

फरीदाबाद: शिव दुर्गा विहार में विजय संकल्प जनसभा में उमड़ा जनसैलाब, दिया जीत का समर्थन

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x