Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: न्यायाधीशों व केंद्रीय भारी उद्योग एंव ऊर्जा राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने वकीलों के साथ मनाई होली।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: जिला बार एसोसिएशन, फरीदाबाद द्वारा सेक्टर 12 लॉयर्स चैंबर्स में होली मिलन समारोह का आयोजन जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जोगिंदर नर्वत व महासचिव पवन पाराशर व उनकी टीम द्वारा किया गया मुख्यअतिथि के रूप भारत सरकार में केंद्रीय भारी उद्योग एंव ऊर्जा मंत्री कृष्णपाल गुर्जर व जिला व सत्र न्यायाधीश संदीप गर्ग व अन्य न्यायाधीश ने भाग लिया इस मौके पर जिला बार एसोसिएशन पूर्व अध्यक्ष संजीव चौधरी बार काउंसिल पंजाब हरियाणा के पूर्व मनोनीत सदस्य शिवदत्त वशिष्ठ,पूर्व प्रधान जोगिंद्र चौहान ,भारत चन्दीला ने फूलों का गुलदस्ता देकर कृष्णपाल गुर्जर का स्वागत किया.

इस मौके पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश संदीप गर्ग ने वकीलों को होली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए आपसी प्यार में भाईचारा बनाए रखने का संदेश दिया। उपस्थित सभी वकीलों ने सभी न्यायाधीशों को होली की शुभकामनाएं दी।मंच संचालन जिला बार एसोसिएशन महासचिव पवन पाराशर ने किया।  इस मौके पर जयबीर बीसला ,ओ पी यादव,सतवीर सतबीर शर्मा, ओमबीर धनखड़ ,

संजीव अत्री, सौरव राठी, आमिर चौधरी, अजीत डागर, मनोज करहाना, रवि दायमा, रितेश वशिष्ठ, बीनू चौधरी, रवि भाटी, टेक चंद भारद्वाज, कृष्ण अत्री, चेतन सिंह,राम करण भारद्वाज ,शशि मिश्रा,नकुल चपराना,आशा अरोड़ा,विपिन यादव,नवीन गुप्ता,आशा अरोड़ा व सैकड़ों वक़ील मौजूद थे। 

Related posts

फरीदाबाद: सीएम मनोहर लाल वीरवार को करेंगे जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता: डीसी

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम का सेक्टर -15 की मार्किट में लगे तख्तों पर चला हथोड़ा

Ajit Sinha

फरीदाबाद: एक शख्स ने आज सेक्टर -3 स्थित एक मकान पर मां -बेटी को सरेआम गोली मार दी, पुलिस ने आरोपित को धर दबोचा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x