Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हाइलाइट्स

फरीदाबाद ब्रेकिंग:आगामी 26 जनवरी तक बनकर तैयार होगा मंझावली यमुना पुल : राजेश नागर



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:हरियाणा सरकार के मंत्री एवं तिगांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेश नागर ने आज सोमवार को मंझावली यमुना तट पर बन रहे पुल का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। नागर ने कहा कि 26 जनवरी तक यह पुल पूरी तरह से आवागमन के लिए तैयार हो जाएगा। राजेश नागर ने उनके निर्माण कार्य का दौरा किया और निर्माण में आ रही देरी के कारणों को जाना।

उन्होंने अधिकारियों से पता किया कि इसमें कहां क्या दिक्कत आ रही है। अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार अब यह निर्माण अंतिम चरण में है और अगले महीने 26 जनवरी तक आवागमन के लिए दोनों लाइन खोल दी जाएंगी ।फिलहाल इस पुल पर एक लाइन पर आवाजाही चालू है और नोएडा की तरफ उतारने का काम फाइनल स्टेज पर है।

राजेश नागर ने कहा कि निर्माण कार्य में कई वजह से देरी हुई है जिसमें एनजीटी द्वारा समय-समय पर लगाई गई रोक और यमुना में बाढ़ के कारण शामिल हैं। उन्होंने कहा कि हमने अधिकारियों को यह भी ताकीद दी है कि यदि ठेकेदार या किसी अन्य की कोई कमी पाई जाए तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। राजेश नागर ने बताया कि यह पुल उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है, उनकी विधानसभा का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट है। जिससे दो शहर नहीं बल्कि दो राज्य आपस में मिलने जा रहे हैं।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि निर्माण में देरी की एक वजह जनसंख्या के अनुपात में पुल निर्माण के डिजाइन में बदलाव करना भी रहा है। जिसके अंतर्गत पुल की ऊंचाई और चौड़ाई दोनों में बढ़ोतरी की गई है। एक बार तो निर्माण होने के बाद पिलर तोड़े गए हैं और दोबारा बनाए गए हैं। इसमें समय और पैसे दोनों का खर्च बढ़ा है लेकिन इसके बन जाने के बाद अगले कई दशकों तक लाखों लोग इसका लाभ ले पाएंगे। वहीं फरीदाबाद और नोएडा के बीच की दूरी सिमट जाएगी। राजेश नागर ने बताया कि सुखद यह है कि तमाम दिक्कतों के बाद अब यह पुल जल्द ही जनता को मिल जाएगा।

Related posts

किसान आंदोलन को लेकर हरियाणा में ’हाई अलर्ट’, डीजीपी ने जिला कप्तानों को दिए निर्देश, उपद्रवियों व दंगाइयों को नहीं बख्शा जाएगा

Ajit Sinha

‘‘जागरूक रहे – सर्तक रहे‘‘, फरीदाबाद पुलिस ने होम क्रेडिट इंडिया के सहयोग से साईबर अपराध की रोकथाम हेतु आयोजित की सेमिनार।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:रायन इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित मोंटेसरी स्नातक और वार्षिक दिवस समारोह में कई दिग्गजों ने की शिरकत।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x