Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद:दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद आरोपित जब जेल से बाहर आया तो फिर से उस पीड़ित लड़की को करने लगा परेशान।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद आरोपित, जब जमानत पर जेल से बाहर आया तो उसने एक बार फिर से उस लड़की को मुकदमा वापस लेने के लिए धमकी देने लगा, जब लड़की ने अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया तो उसने अश्लील मैसेज उसके सोशल मीडिया अकाउंट पर लिख कर भेजने लगा। इस प्रकरण में पीड़ित लड़की एक है,और आरोपित भी एक ही है,पीड़ित लड़की ने इस आरोपित पर महिला थाना सेंट्रल में दो मुकदमें दर्ज है।

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि अरेस्ट किए गए आरोपित का नाम साहिल खान (19 वर्ष) है,जो फरीदाबाद के सेक्टर-89 का रहने वाला है। आरोपित के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत दो मुकदमे महिला थाना में दर्ज हैं। दोनों मुकदमों में पीड़ित लड़की एक ही है। आरोपित ने वर्ष 2023 में 14 वर्षीय नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था जिसके बाद आरोपित के खिलाफ पोक्सो की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके महिला थाना की टीम ने आरोपित को अरेस्ट करके जेल भेज दिया था। उस मामले में आरोपित 1 अगस्त 2024 को जेल से बाहर आया। बाहर आने के बाद आरोपित ने फिर से लड़की के साथ संपर्क करने की कोशिश की और उसे इंस्टाग्राम पर मैसेज भेजें तथा अपना मुकदमा वापस लेने के लिए दबाव बनाने की धमकी देने लगा और लड़की को अश्लील मैसेज भेजे। पीड़ित लड़की ने जब इसकी शिकायत महिला थाने में की तो आरोपित के खिलाफ पोक्सो एक्ट का एक मुकदमा ओर दर्ज किया गया। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपित को कल अरेस्ट कर लिया और उसके कब्जे से वारदात में प्रयोग मोबाइल बरामद करके उसे जेल भेज दिया है।

Related posts

महिला डॉक्टर ने लाइसेंसी रिवाल्वर से सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली, घटना स्थल से मिला सुसाइड नोट। 

Ajit Sinha

फरीदाबाद : मानव रचना इंटरनैशनल यूनिवर्सिटी ने नैशनल एचआरडी नैटवर्क के साथ मिलकर किया समिट का किया आयोजन

Ajit Sinha

आरडब्लूए के प्रधान वीरेंद्र भड़ाना के आमंत्रित पर ग्रीन फिल्ड कालोनी के लोगों से अवश्य मिलने आएंगें: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर।  

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x