Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद:बिन होर्डिंग, बोर्ड और पोस्टरों के शहर अच्छा ही नहीं बहुत अच्छा लगता है, लोग करते है, धन्यवाद।



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह के आदेश पर जिले भर से राजनैतिक पार्टी के नेताओं के द्वारा लगाए गए, सभी होर्डिंग, बोर्ड, पोस्टरों को तुरंत हटाए जाने से काफी साफ़ सुथड़ा, और सुंदर लग रहा है। इस बाबत शहरवासियों ने जिला निर्वाचन अधिकारी व उपायुक्त विक्रम सिंह की कई सार्वजनिक स्थानों पर और अपने अपने कार्यालयों में लोग के बीच अक्सर प्रशंसा करते हुए सुने गए है।

लोग बतातें है कि राजनैतिक संगठनों के नेताओं ने अपनी तस्वीरों वाली होर्डिंग, बोर्ड और पोस्टरों को ,राष्ट्रीय राजमार्ग, सूरजकुंड रोड , नीलम चौक , ग्रेटर फरीदाबाद, ओल्ड फरीदाबाद, सेक्टर -16 , 17 ,18 , 19 के अलावा कॉलोनियों और अन्य स्थानों के सड़कों के बीचों -बीच लगे पोलों पर लगाए होते थे,जोकि नेताओं को तो बहुत अच्छा लगता था पर आमजनों को बहुत ज्यादा ख़राब लगता था, जिसे चाह कर भी आमजन कुछ नहीं कर पा रहे थे,

पर अब उन सभी पोलों पर से जिला प्रशासन ने उन सभी पोलों पर से सभी पोस्टर, होडिंग व बोर्डों को हटवा दिया है, जिसकी वजह से अब वही सड़क खुला- खुला सा लग रहा है, और काफी साफ़-सुथड़ा भी लग रहा है, चलते फिरते जो लोग ऐसे दृश्य पर गौर करते हुए देखते है, तो उनका दिल बहुत खुश हो जाता है, और वह लोग मन ही मन, जिला निर्वाचन अधिकारी व जिला उपायुक्त विक्रम सिंह का धन्यवाद करते हुए सुने गए है।

Related posts

फरीदाबाद: खतरनाक ड्राइविंग की वायरल वीडियो के संबंध में चालक रजत दलाल का ड्राइविंग लाइसेंस किया जाएगा निरस्त।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड के समीप दयाल नगर में एमटीपी किट बेचने पर मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ हुई कार्रवाई, दुकान की सील

Ajit Sinha

हरियाणा एसटीएफ का गैंगस्टरों पर खास निशाना, 47 मोस्ट वांटेड अरेस्ट, अन्य संगीन अपराध में 180 बदमाश अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x