Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद:कुख्यात अपराधी व पहलवान प्रेमपाल उर्फ़ पाली की अपराध शाखा बॉर्डर टीम ने अलीगढ जेल से प्रोडक्शन पर लाइ है।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: अपराध शाखा बॉर्डर की टीम ने आज एक कुख्यात सजायता अपराधी को प्रेमपाल उर्फ पाली को अलीगढ़ जेल से पुलिस प्रोडक्शन पर लेकर आई है। गिरफ्तार किए गए अपराधी प्रेमपाल उर्फ़ पाली पर कुल 12 मुकदमें दर्ज है, जिनमें 3 हत्या, 4 हत्या की कोशिश, मारपीट , रंगदारी और हथियारों की सप्लाई करना शामिल है। बीते 11 जुलाई 2024 को फरीदाबाद के मेवला महाराजपुर के अमित के पास जो 7 पिस्टल, कारतूस व चाकू बरामद हुए थे,वह सभी हथियार कुख्यात अपराधी प्रेमपाल उर्फ़ पाली सप्लाई की थी।

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपित का नाम प्रेमपाल उर्फ पाली (32) पहलवान है, जो अलीगढ़ का रहने वाला है। अपराध शाखा की टीम ने 11 जुलाई को गाड़ी में 7 देसी कट्टे और चाकू सहित आरोपित अमित निवासी मेवला महाराजपुर को गिरफ्तार किया था। आरोपित के खिलाफ सूरजकुंड थाने में शस्त्र अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके पूछताछ की गई।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपित अमित, राहुल से यह अवैध हथियार खरीदकर लाया था। आरोपित राहुल द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर अपराध शाखा टीम ने आगे कार्रवाई करते हुए आरोपित प्रेमपाल उर्फ पाली को अलीगढ़ जेल से पुलिस प्रोडक्शन पर लिया है। आरोपित से पूछताछ में सामने आया कि आरोपित पहलवानी करता था। जो गलत संगत के कारण अपराध करने लगा। आरोपित पर 3 हत्या के, 4 हत्या के प्रयास के मुकदमे के साथ लडाई-झगडे के कुल 12 मुकदमे उत्तर प्रदेश में दर्ज है। आरोपित वर्ष 2019-20 से हत्या के मुकदमे में उम्र कैद की सजा काट रहा है। आरोपित ने हथियारों को 40000/-रु में बेचा था। आरोपित को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

Related posts

फरीदाबाद : ग्रीन फील्ड कालोनी में देखिए सीनियर सिटिज़न अपनी जिंदगी कैसे जीते हैं, यह लोग एक साथ,मस्ती,डांस करते,खाना खाते हैं।

Ajit Sinha

उत्कृष्ट कार्यों के लिए पंचकूला पुलिस के 6 पुलिसकर्मी सम्मानित, डिजिटल अरेस्ट पर आधारित झांकी ने जीता दूसरा पुरस्कार।

Ajit Sinha

वारदात की फिराक में घूम रहे 3 बदमाश पकड़े गए, जिनके पास से 2 पिस्टल, एक कट्टा, 4 मैगजीन और 30 कारतूस बरामद की है-वीडियो देखें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x