Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

सैमसंग कंपनी के अधिकारी बनकर आमजनों से धोखाधड़ी से ठगी करने वाले तीन आरोपित पकडे गए।



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम: थाना साइबर अपराध , पूर्व गुरुग्राम की टीम ने आज सैमसंग कंपनी का अधिकारी बन कर आमजनों से धोखाधड़ी करके ठगी करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किए है। गिरफ्तार किए गए आरोपितों के नाम मनी चौबे निवासी गांव भगवा जिला कैमूर (बिहार),खुसवंत गोइत निवासी नई बस्ती, देहरादून (उत्तराखंड) व रोहित सिंह निवासी नई सीमापुरी,दिल्ली हैं। इनके पास से पुलिस ने एक मोबाइल फोन और एक सिम कार्ड बरामद किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि सहायक पुलिस आयुक्त, साइबर अपराध पूर्व गुरुग्राम  प्रियांशु दीवान के निर्देशानुसार कार्य करते हुए थाना साइबर अपराध पूर्व के प्रबंधक नवीन कुमार की टीम ने पुलिस तकनीकी की सहायता से दिनांक 23 अगस्त 2024 को सैमसंग कंपनी का अधिकारी बनकर धोखाधड़ी करते हुए ठगी करने वाले 3 आरोपितों  को सेक्टर-24, गुरुग्राम से गिरफ्तार किया गया, गिरफ्तार आरोपितों के नाम *मनी चौबे निवासी गांव भगवा जिला कैमूर (बिहार),खुसवंत गोइत निवासी नई बस्ती, देहरादून (उत्तराखंड) व रोहित सिंह निवासी नई सीमापुरी,दिल्ली* है।

पुलिस टीम द्वारा आरोपित के खिलाफ आगामी कार्रवाई  करते हुए थाना साइबर अपराध पूर्व, गुरुग्राम में धारा 318(4) के तहत नियमानुसार मुकदमा  दर्ज कर आरोपितों को गिरफ्तार किया है। उनका कहना है कि पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि उपरोक्त आरोपित मनी चौबे सैमसंग मोबाइल के कस्टमर के नंबर लेकर सैमसंग इंडिया का अधिकारी बनकर कस्टमर को नया फोन देने का लालच देकर उनसे पैसों की मांग करके धोखाधड़ी से पैसों को अपने अन्य साथी आरोपितों खुशवंत व रोहित के बैंक खाता में ट्रांसफर करवा लेता था। पैसे मिलने के बाद आरोपित लोगों के मोबाईल नंबर को ब्लॉक कर देता था। पुलिस टीम द्वारा आरोपितों  के कब्जा से 1 मोबाइल  फोन व 1 सिम कार्ड बरामद* किए है। मुकदमा  का अनुसंधान जारी है।

Related posts

रोहिणी कोर्ट में गैंगवार : टिल्लू गैंग ने वकीलों के ड्रेस में कुख्यात गैंगस्टर जितेंद्र गोगी को उड़ाया, पुलिस हमलाबारों को उड़ाया, 3 की मौत

Ajit Sinha

सुप्रीम कोर्ट से मिली आप सांसद संजय सिंह को जमानत , सौरभ भरद्वाज और आतिशी को सुने संयुक्त लाइव प्रेस कांफ्रेंस में 

Ajit Sinha

पत्नी -प्रेमी अरेस्ट: पति की हत्या का राज 4 सालों तक अपने सीने में दबाए रखा, जब राज खुला तो सब के सब रह गए सन्न।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x