Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

प्यार, पैसा और फिर कत्ल, पुलिस ने सुलझाई महिला की सनसनीखेज हत्या की गुत्थी, प्रेमी पकड़ा गया।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा के थाना एक्सप्रेस-वे पुलिस ने एक महिला के  सनसनीखेज हत्या के मामले को सुलझाते हुए आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है. प्यार, पैसा और फिर कत्ल इस खौफनाक खेल में एक विवाहित महिला को अपनी जान गंवानी पड़ी। पुलिस ने आरोपी के पास से हत्या में इस्तेमाल कार और लूट के 3 लाख रुपये भी बरामद कर लिए हैं।पुलिस की गिरफ्त में खडे विक्की पुत्र मोहनलाल माथुर को पुलिस ने सेक्टर-129 से गिरफ्तार किया है, एडिशनल डीसीपी नोएडा ने बताया कि मामला 2 मार्च 2026 का है, जब नोएडा एक्सप्रेस-वे के पास पंचशील अंडरपास के पास सर्विस रोड के किनारे एक अज्ञात महिला का शव मिलने की सूचना मिली थी, पुलिस मौके पर पहुँची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जांच में मृतका की पहचान दिल्ली निवासी कविता के रूप में हुई। जब ‘मैनुअल इंटेलिजेंस’ और ‘इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस’ का जाल बिछाया, तो सुई कविता के प्रेमी विक्की की तरफ घूमी। शुक्रवार की रात, पुलिस ने सेक्टर-129 से विक्की को गिरफ्तार कर लिया।

जब पुलिस ने गंभीरता पूछताछ की तो हत्या के मोटिव जो खुलासा हुआ, उसने सबको चौंका दिया। आरोपी विक्की और कविता के बीच प्रेम संबंध थे। कविता शादीशुदा थी, लेकिन वह विक्की के साथ रहना चाहती थी। इसी चाहत में वह अपने घर से 3 लाख रुपये नकद लेकर विक्की के पास आई थी। लेकिन विक्की के मन में प्यार नहीं, बल्कि लालच था। पैसों को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद विक्की ने बेरहमी से कविता की गला दबाकर हत्या कर दी और उसका शव सर्विस लेन पर फेंककर फरार हो गया।पुलिस ने आरोपी के पास से हत्या में इस्तेमाल कार और लूट के 3 लाख रुपये भी बरामद कर लिए हैं। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Related posts

पहले ऑनलाइन दोस्ती, फिर महंगे विदेशी गिफ्ट का झांसा देकर लगभग 1000 महिलाओं से ठगी, 7 विदेशी सहित 8 अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:उत्कृष्ट कार्य करने वाले 3 सिपाहियों को प्रशंसा पत्र देख कर किया सम्मानित।

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: स्ट्रीट डॉग को जान से मारा, डॉग लवर की शिकायत पर दिल्ली पुलिस के कॉन्स्टेबल को अरेस्ट कर भेजा जेल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x