Athrav – Online News Portal
खेल गुडगाँव

45वीं हरियाणा पुलिस खेल प्रतियोगिता में गुरुग्राम पुलिस ने किए 21 पदक हासिल

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम: हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन करनाल में दिनांक 2 अगस्त -2024 से 4 अगस्त 2024 तक *45वीं हरियाणा पुलिस खेल प्रतियोगिता एथलेटिक्स (महिला व पुरुष)* आयोजित की गई। जिसमें गुरुग्राम पुलिस के खिलाड़ियों द्वारा भी भाग लिया गया। इस प्रतियोगिता में गुरुग्राम पुलिस के कर्मचारियों द्वारा अपनी उच्च कोटि का प्रदर्शन किया गया। इस प्रतियोगिता में गुरुग्राम पुलिस के कर्मचारियों द्वारा स्टेपलचेज, हर्डल रेस, रिले रेस, लॉन्ग जंप हाई जंप,शॉट पुट में भाग लेते हुए 21 पदक जीते।इस खेल प्रतियोगिता में *LASI कल्पना* ने 3000 मी स्टेपल चेस प्रतियोगिता में दूसरा स्थान, 200 मीटर रेस में दूसरा स्थान, 400 मीटर रिले रेस में तीसरा स्थान, पॉल वाल्ट में तीसरा स्थान, हाई जंप में तीसरा स्थान, *LASI मधुबाला* ने पोल वाल्ट में दूसरा स्थान, 800 मीटर रेस में तीसरा स्थान, *LASI प्रवीण* ने पोल वॉल्ट में पहला स्थान, 400 मीटर हर्डल रेस में दूसरा स्थान, *ASI रामपाल* ने पोल वॉल्ट में दूसरा स्थान, *महिला मुख्य सिपाही सुदेश* ने ट्रिपल जंप में दूसरा स्थान, *महिला सिपाही स्वीटी* ने ट्रिपल जंप में तीसरा स्थान, लॉन्ग जंप में तीसरा स्थान, 400 मीटर रिले रेस में तीसरा स्थान, *महिला सिपाही मीनाक्षी* ने 100 मी हर्डल रेस में पहला स्थान, 800 मीटर रेस में दूसरा स्थान, 400 मीटर रिले रेस में तीसरा स्थान, *महिला सिपाही* रेनू ने शॉट पुट में दूसरा स्थान, *सिपाही रमेश* ने हाई जम्प में पहला स्थान, *महिला सिपाही इंदुबाला* ने 10 किलोमीटर वॉक में पहला स्थान, 3000 मी स्टेपल चेज में तीसरा स्थान, 400 मीटर रिले रेस में तीसरा स्थान हासिल किया। पुलिस कमिश्नर विकास कुमार अरोड़ा IPS, ने सभी विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

Related posts

हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव योगेश कुमार की अध्यक्षता में यमुना एक्शन प्लान को लेकर समीक्षा बैठक संपन्न।

Ajit Sinha

सलूट डॉक्टर साहब: जिसे लोग पागल समझ रहे थे, दरअसल में वह शख्स यमन का नागरिक निकला, डा. योगेंद्र सिंह के कठिन प्रयासों ने परिवार से मिलवाया।

Ajit Sinha

गुरुग्राम ब्रेकिंग: हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने आज ईडीसी भुगतान में कालोनाईजर को राहत दी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x