Athrav – Online News Portal
Uncategorized

महेंद्रगढ़ : भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी व लड्डू बाँटकर बीजेपी की जीत का जश्न मनाया

विनीत पंसारी की रिपोर्ट 

महेंद्रगढ़: आज गुजरात व हिमाचल में भारतीय जनता पार्टी को मिले भारी बहुमत की जीत की खुशी भारतीय जनता युवा मोर्चा महेंद्रगढ़ के कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर चौक पर आतिशबाजी व लड्डू बांटकर जाहिर की इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष पवन खैरवाल ने कहा आज हिमाचल व  गुजरात की जीत से पूरे देश में खुशी की लहर है उन्होंने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र भाई मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने आज की विशाल जीत दर्ज की है इसका सारा श्रेय भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को जाता है भाजपा प्राचीन संस्कृति और लोकनीति से प्रेरित भाजपा एक मजबूत, आत्मनिर्भर, समावेशी और समृद्ध भारत बनाने के लिए दृढ़प्रतिज्ञ है।

पार्टी पंडित दीन दयाल उपाध्याय द्वारा प्रतिपादित ‘एकात्म मानवतावाद’ की सोच से अत्यंत प्रेरित रही है। भाजपा को भारतीय समाज के हर वर्ग, विशेष रूप से भारत के युवाओं का लगातार समर्थन मिल रहा है।   इतने कम समय में भाजपा भारतीय राजनीतिक व्यवस्था में बड़ी ताकत बन कर उभरी। वर्ष 1984 में मात्र 2 सीट जीतने वाली पार्टी ने 1989 में 86 सीटों पर विजय प्राप्त की और भाजपा गैर–कांग्रेसी राजनीति की केंद्र बिंदु बन गई और परिणामस्वरूप 1990 के पश्चात भाजपा ने कई राज्यों में सरकार का गठन किया। वर्ष 1991 में भारतीय जनता पार्टी देश की संसद में मुख्य विपक्षी दल की भूमिका में आ चुकी थी जो किसी भी नई पार्टी के लिए उल्लेखनीय प्रगति है।और भारतीय जनता पार्टी का मिशन कांग्रेस मुक्त भारत लगातार आगे बढ़ रहा है उन्होंने कहा यह जीत अपने आप में अनेक मायने रखती है आने वाले लोकसभा चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी अपना प्रचंड बहुमत कायम रखेगी इस अवसर पर जिला महामंत्री संदीप ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष अमित भारद्वाज जी ,विकी खुडाना  जिला पार्षद,नांगल माला के सरपंच अजय शर्मा जी ,सुरेंद्र कुमार खेड़ी, पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रवीण कौशिक जी , नितिन चौहान खेड़ी सुल्तान, दिलावर पहलवान ,सचिन बैरावास,नवनीत माधोगढ़,कृष्ण सहित अनेक युवा मोर्चा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।।

Related posts

नूह की घटना का सच सामने लाने के लिये हाईकोर्ट के मौजूदा जज की निगरानी में न्यायिक जांच कराए हरियाणा सरकार – कांग्रेस

Ajit Sinha

हरियाणा: सार्वजनिक समारोह खुले में  200 और  इंडोर में 50, अंतिम संस्कार में 20 से अधिक लोग एकत्र  नहीं हो सकेंगे,दिन में शादी करें 

Ajit Sinha

फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र की जनता ने लिया प्रण, विपुल गोयल को जिताकर चंडीगढ़ भेजना है। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x