Athrav – Online News Portal
Uncategorized

फरीदाबाद : नेहरू कालोनी में आज दो मुश्लिम परिवारों के बीच हुए झगड़े में जबरदस्त पथराव, दोनों पक्षों के 12 -13 लोग हुए जख्मी।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद :डबुआ थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेहरू कालोनी में आज सांय तक़रीबन पांच दो परिवारों के बीच हुए झगडे में जमकर पथराव होने की खबर हैं। आज के इस पथराव में दोनों पक्षों के 12 -13 लोगों के चोटें लगे होने की खबर हैं। दोनों पक्षों के जख्मी लोगों का पुलिस के द्वारा सरकारी अस्पताल में कराया जा रहा हैं। दोनों ही परिवार के लोग मुश्लिम जाती से तालुक रखते हैं और आपस में रिश्तेदार हैं ।
खबर के मुताबिक आज सांय के तक़रीबन पांच बजे नेहरु कालोनी में दो परिवारों के बीच किसी बात को लेकर पहले बच्चों के बीच झगड़ा हुआ। इसके बाद महिलाओं व पुरुषों के बीच झगड़ा इतना ज्यादा बढ़ गया की दोनों ही पक्षों के लोग एक दूसरों के ऊपर जमकर पत्थर फेंकने लगे। इस पथराव के दौरान दोनों पक्षों के लोग 12 -13 लोग जख्मी हो गए। जोकि सरकारी अस्पताल में अपना ईलाज करवा रहे हैं। इस संबंध में डबुआ थाने के एसएचओ संदीप कुमार का कहना हैं कि दोनों परिवारों के बीच हुए झगड़े के दौरान जमकर पथराव तो हुए हैं पर उनके पास अभी तक किसी पक्ष की तरफ से कोई शिकायत नहीं आई हैं। शिकायत व मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर जो भी कार्रवाई बनेगी वह कर दी जाएगी ,

Related posts

फरीदाबाद: दुर्गा नर्सिंग होम के डा.संजय सिंगला को नर्सिंग होम में घुस कर पीट ने के चार आरोपितों को पुलिस ने किया अरेस्ट

Ajit Sinha

महेंद्रगढ़ : सच्चाई , चरित्र व मानवता का वरण करने से स्वयं के साथ – साथ देश व समाज का भी कल्याण होता है, स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती

Ajit Sinha

आय, स्‍वास्‍थ्‍य और प्रजनन क्षमता – समाभिरूपता की उलझनें

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x