Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ फरीदाबाद राजनीतिक हरियाणा

फरीदाबाद: सत्ता की लोभी कांग्रेस झूठ और फरेब की राजनीति से हथियाना चाहती है सत्ता : बड़ौली

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली ने कहा कि कार्यकर्ता की ताकत और जनता के समर्थन से मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में तीसरी बार भाजपा सरकार बनेगी। बड़ौली ने कहा कि हरियाणा की जनता को भाजपा में विश्वास है आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर देगी। ये बातें पंडित मोहन लाल बड़ौली ने फरीदाबाद में अपने नागरिक अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए कही। यहां बड़ौली ने कांग्रेस को भी घेरा और कहा कि सत्ता की लोभी कांग्रेस झूठ और छल, कपट की राजनीति कर रही है, लेकिन हरियाणा की जनता कांग्रेस की कुटिलता को अच्छी तरह से समझ चुकी है।फरीदाबाद पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोहन लाल बड़ौली का जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया। कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिंदाबाद, मोदी जिंदाबाद, नायब सैनी जिंदाबाद, मोहन लाल बड़ौली जिंदाबाद तथा जय श्रीराम के खूब नारे लगाए। फरीदाबाद में हुए अभिनंदन से गदगद बड़ौली ने सभी कार्यकर्ताओं, नेताओं का आभार जताया और कहा कि हमारे निष्ठावान कार्यकर्ताओं की ताकत और जनता के समर्थन से हरियाणा में तीसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।भाजपा केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए प्रदेश अध्यक्ष बडौली  ने कहा कि 10 सालों में भाजपा सरकार ने गरीबों, दलितों, शोषितों के लिए काम किए हैं। आज दूर दराज बैठे हुए गरीब लोगों तक सरकार की योजनाएं पहुंच रही हैं। बडौली ने कहा कि भाजपा सरकार ने गरीब व्यक्ति के सम्मान को ऊंचा करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने आयुष्मान और चिरायु कार्ड देकर गरीबों को बीमारी में होने वाली खर्च की चिंता से मुक्त किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पिछड़ों और गरीब लोगों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए मजबूती से काम कर रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हरियाणा में युवा योग्यता के आधार पर नौकरियां लग रहे हैं।बडौली ने कहा कि भाजपा के पास निष्ठावान कार्यकर्ताओं की पूरी फौज है। इन्हीं कार्यकर्ताओं के दम पर हम 2014 से लगातार चुनाव जीतते आ रहे हैं। श्री बड़ौली ने विश्वास जताते हुए कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में भी हमारे कार्यकर्ता पूरी ताकत से फरीदाबाद की छह की छह विधानसभाओं में कमल खिलाने का काम करेंगे।फरीदाबाद के सेक्टर 12 स्थित कन्वेंशन सेंटर में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा,  शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा , विधायक नरेंद्र गुप्ता, राजेश नागर, नयनपाल रावत, जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा, मुख्यमंत्री के पूर्व राजनीतिक सलाहकार अजय गौड़,  वरिष्ठ उप महापौर देवेन्द्र चौधरी, महापौर सुमन बाला, पूर्व विधायक टेकचंद शर्मा, चन्द्र भाटिया, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सोहनपाल सिंह, चेयरमैन हुकमचंद भाटीं, जिला महामंत्री सुरेन्द्र जांगड़ा, मनोज वशिष्ठ, पूर्व जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेत्री नीरा तोमर, धनेश अधलखा पूर्व विधायक जनप्रतिनिधि पार्षद, जिला प्रदेश मंडल के पदाधिकारी, मोर्चा के पदाधिकारी, बूथ व पन्ना प्रमुख तक के कार्यकर्ता, सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारियों तथा समाज के वरिष्ठ बुद्धिजीवियों व गणमान्य व्यक्तियों ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली का बैंड बाजों, ढोल-नगाड़ों से भव्य स्वागत किया और फ़रीदाबाद  की सरदारी ने पगड़ी पहनाकर श्री बडौली का सम्मान किया।

Related posts

फरीदाबाद: हरियाणा में सबडिवीजन पॉलिसी लागू करने से लाखों लोगों को मिलेगा फायदा : जगदीश भाटिया

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस ने करोड़ों  रूपए  कीमत की 360 ग्राम हेरोइन के साथ एक शख्स को किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: डॉक्टरों ने 58 वर्षीय मरीज के खत्म हो चुके फेफड़ों को किया सफलतापूर्वक ठीक

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x