Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद:गोदाम में बुजुर्ग की हुई सनसनीखेज हत्या के मामले में दो आरोपितों डीएलएफ क्राइम ब्रांच की टीम ने किया अरेस्ट।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच , डीएलएफ की टीम ने आज सेक्टर -20 स्थित रामनगर के एक गोदाम में एक बुजुर्ग की हत्या करने के सनसनीखेज मामले में दो आरोपितों को अरेस्ट किया हैं। आरोपितों ने खुलासा किया कि वह नशे की जरुरत को पूरा करने के लिए चोरी करने के लिए घुसे थे, वहां पर एक बुजुर्ग ने उन्हें देख लिया, और वह लोग पकड़े जाने की डर से उसकी हत्या कर दी। अरेस्ट किए गए आरोपितों के नाम शनि और आकाश उर्फ़ आका हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि अरेस्ट आरोपितों के नाम शनि और आकाश उर्फ आका है। आरोपित आकाश उर्फ आका व शनि फरीदाबाद के सेक्टर- 8 के राम नगर के रहने वाले हैं। मामले में कार्रवाई के लिए क्राइम ब्रांच प्रभारी राकेश कुमार,उप निरीक्षक कप्तान, कमल चन्द, सहायक उप निरीक्षक कुलदीप, मुख्य सिपाही आनन्द, सिपाही विनीत कुमार, सिपाही अनिल कुमार, सिपाही अजीत चालक की टीम बनाई गई। क्राइम ब्रांच टीम ने दोनों आरोपितों को अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से थाना सेक्टर -8 के हत्या के मामले में बाटा पुल के पास से अरेस्ट किया। आरोपितों से मामले में के दौरान वारदात के संबंध में खुलासा हुआ कि दोनों आरोपितों नशा करने के आदि है नशे की पूर्ति के लिए रामनगर में बने गोदाम में चोरी करने की नियत से गोदाम में घुसे तो गोदाम में सो रहे बुजुर्ग व्यक्ति की आंख खुलने पर व्यक्ति द्वारा आरोपितों की पहचान कर ली गई। दोनों आरोपितों ने पकड़े जाने के डर से गोदाम में रखे हथौड़े को उठाकर रणजीत के सिर पर तीन-चार वार किए जिसके कारण बुजुर्ग व्यक्ति की हत्या हो गई। आरोपितों ने गोदाम से गाड़ियों के पार्ट्स, तांबा वायर व पैसे चोरी करके ले गए। आरोपितों से 6000/- रुपये, मृतक का आधार कार्ड, गाड़ियों के पार्टस तथा तांबा वायर बरामद किए गए। आरोपितों से गहनता से पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

Related posts

नॉएडा: ऑटो पार्ट्स की फ़ैक्टरी के मालिक आदित्य सोनी हत्या कांड का फरार 25 हज़ार के ईनामी आरोपित गिरफ्तार।

Ajit Sinha

फैकल्टी ऑफ मीडिया स्टडीज की ओर से वर्कशॉप का आयोजन

Ajit Sinha

फरीदाबाद : ब्यापार मंडल के प्रधान जगदीश भाटिया ने उद्योगमंत्री विपुल गोयल को ट्रेड लाइसेंस को खत्म करने हेतु ज्ञापन सौपा, भरोसा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x