Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया का डिप्टी मैनेजर साइबर ठगों को बैंक खाता उपलब्ध कराने के आरोप में पकड़ा गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम: थाना साइबर क्राइम पूर्व , गुरुग्राम की टीम ने आज फर्जी तरीके से स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया बैंक में खुलवाकर साइबर ठगों को उपलब्ध कराने के जुर्म में स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया का डिप्टी मैनेजरको गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए डिप्टी मैनेजर का नाम *राहुल निवासी सैक्टर-77, गुरुग्राम *हैं। इस मामले में अब तक कुल दो आरोपित गिरफ्तार किए जा चुके है। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 15 फ़रवरी 2024 को एक व्यक्ति ने थाना साइबर अपराध पूर्व, गुरुग्राम में एक लिखित शिकायत कुछ व्यक्तियों के द्वारा अच्छे रिटर्न का प्रलोभन देकर एक ऐप के माध्यम से स्टॉक मार्केट में इन्वेस्ट करवाकर उससे लगभग 52 लाख 14 हजार रुपए की ठगी करने के संबंध में दी। इस शिकायत पर थाना साइबर अपराध पूर्व, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।उनका कहना है कि एसीपी साइबर , गुरुग्राम प्रियांशु दीवान के नेतृत्व में थाना साइबर पूर्व के प्रबंधक सवित कुमार की टीम ने कार्रवाई करते हुए उपरोक्त मुकदमा में आज एसबीआई बैंक के एक कर्मचारी को गुरुग्राम से काबू किया। काबू किए गए आरोपित का नाम राहुल निवासी सैक्टर-77, गुरुग्राम है। उनका कहना है कि आरोपित से पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपित एसबीआई बैंक, सैक्टर-17, गुरुग्राम में डिप्टी मैनेजर के पद पर नौकरी करता है, इसने टारगेट पूरा करने के लिए फर्जी तरीके से बैंक खाता खुलवाकर अपने एक अन्य साथी को उपलब्ध करवाया था। इसके द्वारा उपलब्ध करवाए गए बैंक खाते में ठगी की गई राशि में से 9 लाख रुपए ट्रांसफर किए गए थे। पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त मुकदमा में अब तक 2 आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: संगठित अपराध और अपराधियों से सामूहिक रूप से निपटने के लिए एक संस्थागत तंत्र करेगी स्थापित

Ajit Sinha

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने एक डिपो होल्डर के यहां निरीक्षण के दौरान बाजार में बेचने के लिए रखे 400 क्विंटल गेहूं पकडे , केस दर्ज

Ajit Sinha

प्रोटीन पाउडर से बॉडी बनाने के कमेंट पर 2 साल पहले हुए विवाद में युवक की हत्या में शामिल 4 आरोपित 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x