Athrav – Online News Portal
पलवल

पलवल ब्रेकिंग: समाधान शिविर में आई 37 शिकायतों में से 28 का करवाया गया समाधान

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पलवल:समाधान शिविरों में आ रही शिकायतों का जल्दी से जल्दी समाधान करवाया जा रहा है। ज्यादातर शिकायतें पेंशन और फैमिली आईडी से संबंधित आ रहीं हैं। इसके लिए संबंधित विभाग के अधिकारी व उनकी टीम शिविर में कंप्यूटर से तुरंत समाधान करने का कार्य कर रही हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए जिला उपायुक्त नेहा सिंह ने बताया कि बुधवार को भी बाकी कार्य दिवस की तरह जिला सचिवालय स्थित सभागार में समाधान शिविर लगाया गया। सुबह 9 से 11 बजे तक लगाए गए इस समाधान शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित 37 शिकायतें आईं, जिनमें से संबंधित विभागों द्वारा 28 का समाधान करवा दिया गया।जिला उपायुक्त नेहा सिंह ने बताया कि समाधान शिविर में पेंशन संबंधी 10 शिकायतें प्राप्त हुई थीं, इन सभी शिकायतों का समाधान मौके पर करवा दिया गया। इसके अलावा परिवार पहचान पत्र से संबंधित 18 शिकायतों में से 16 का समाधान करवा दिया गया। वहीं प्रॉपर्टी आईडी की आई 2 शिकायतों में दोनों का समाधान हो गया। इनके अलावा पुलिस विभाग से संबंधित 5 और डीडीपीओ विभाग से संबंधित एक और अन्य शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को जल्द से जल्द समाधान करवाने के लिए निर्देश दिए गए हैं। समाधान शिविर में जिला परिषद के कार्यकारी अधिकारी जितेंद्र कुमार, सीटीएम अप्रतिम सिंह, उप सिविल सर्जन डा. रामेश्वरी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी व प्रार्थी मौजूद रहे।

Related posts

फरीदाबाद: एसएचओ रिश्वत के 15000 लेकर हुए फरार,महिला एएसआई 10000 व दलाल 5000 की रिश्वत लेते हुए पकड़े गए।

Ajit Sinha

दहेज के लालचियों ने दोनों, मां -बेटियों की सनसनीखेज हत्या कर के फरार हो गए, केस दर्ज, पुलिस आरोपित ससुरालियों की तलाश में जुटी।

Ajit Sinha

जापान की कम्पनी डाईकी एक्सिस की पहल: डायल 2025, भारतीय छात्रों को पर्यावरण सुधार के लिए आमंत्रित

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x